1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिए शिल्पा शेट्टी की नन्ही फैन से, क्यूटनेस देख एक्ट्रेस का भी खुला रह गया मुंह

मिलिए शिल्पा शेट्टी की नन्ही फैन से, क्यूटनेस देख एक्ट्रेस का भी खुला रह गया मुंह

 Published : Jan 31, 2024 04:09 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 04:10 pm IST

बीते दिन बॉलीवुड के कईं सितारों को महाराष्ट्र के चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से नवाजा गया है, इस लिस्ट में एक्ट्रेस शि्ल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल हैं। इसी दौरान जब शिल्पा अवार्ड शेरेमनी से वापस लौट रही थी तो उनकी मुलाकात एक नन्ही फैन से हुई, जिसकी क्यूटनेस देख आप भी फिदा हो जाएंगे।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
नन्ही फैन से मिलकर बच्ची बन गईं शिल्पा Image Source : INSTAGRAM

बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में मंगलवार को IFIE के दूसरे संस्करण में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस को चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र के सम्मान से नवाजा गया। इसकी एक झलक शिल्पा ने अपने इंस्टा पर भी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।इसी बीच शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी एक नन्ही फैन से मिलती हुई नजर आईं। शिल्पा की ये नन्ही फैन बेहद क्यूट है, जिसकी क्यूटनेस देख खुद शिल्पा भी छोटी बच्ची बन जाती हैं। 

नन्ही फैन के सामने बच्ची बन गईं शिल्पा

सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि शिल्पा कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक लेडी अपनी बेटी को गोद में पकड़े हुए उसे शिल्पा से मिलवाने लाती है। इस बच्ची की उम्र लगभग शिल्पा की बेटी समीशा जितनी दिख रही है। वहीं क्यूटनेस में भी ये बच्ची कुछ कम नहीं दिख रही है। तभी तो देखिए किस तरह शिल्पा भी अपनी इस क्यूट सी फैन से मिलकर खुद भी बच्ची बन जाती हैं और उसे क्यूट फेसेस बनाते हुए फालइंग किस देने लग जाती है। ये वीडियो शिल्पा के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। हर कोई शिल्पा के इस जोली से नेचर की खूब तारीफ करता हुआ दिख रहा है। 

शिल्पा का वर्क फ्रंट

शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में रोहित शेट्टी सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा शिल्पा ने 'केडी- द डेविल' के लिए भी साइन किया है, जिसमें वह सत्यवती की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और संजय दत्त भी हैं। फिल्मों के अलावा शिल्पा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। वो अकसर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। 

ये भी पढ़ें:

फर्जी कास्टिंग के खेल पर सलमान खान के प्रोडक्शन ने जारी किया बयान, लीगल एक्शन की दी चेतावनी

जैकलीन फर्नांडिस की खुली पोल, ED का दावा- सब पता था, जानबूझकर कर रही थीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन