1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Kissing Controversies: बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित Kiss, बाप-बेटी से लेकर footballer Ronaldo शामिल

Bollywood Kissing Controversies: बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित Kiss, बाप-बेटी से लेकर footballer Ronaldo शामिल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 06, 2023 11:56 am IST,  Updated : Jul 06, 2023 11:57 am IST

आज 6 जुलाई को ‘इंटरनेशनल किसिंग डे’ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसी मौके पर हम आपको बॉलीवुड के विवादित किस के बारे में बताएंगे।

twitter- India TV Hindi
Bollywood Kissing Controversies Image Source : TWITTER

हर साल 6 जुलाई को दुनिया भर में ‘इंटरनेशनल किसिंग डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन कपल्स के लिए बहुत ही खास होता है। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड के कौन से ऐसे किसिंग विवाद हैं, जिसने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। इन विवाद ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। इस विवाद में बाप-बेटी से लेकर सिंगर और फुटबॉलर शामिल है। 

महेश भट्ट-पूजा भट्ट

महेश भट्ट अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ किस करने को लेकर भी चर्चा में हैं। इन दोनों ने एक मैगजीन कवर में लिपलॉक कर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। इस फोटो ने काफी विवाद खड़ा किया था। फोटो के विवाद के बाद महेश भट्ट ने ऐसी बात बोली थी, जो आज भी लोगों को याद है, उन्होंने बोला था कि अगर पूजा उनकी बेटी न होतीं तो वे उनसे शादी कर लेते।

राखी-मीका 

जब किस विवाद की बात आती है, तो मीका और राखी का नाम भी जरूर आता है। 2006 में राखी और मीका ने काफी ज्यादा सुर्ख़ियां बटोरी थी। बता दें मीका ने अपने जन्मदिन पर राखी को जबरदस्ती किस कर लिया था। यह सीन कैमरे में कैद हो गई था और राखी ने गायक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया था। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने केस को रद्द कर दिया है। सावंत ने इस हलफनामे में कहा था कि उन्होंने और सिंह ने आपसी रजामंदी से सुलह कर ली है। 

Sonakshi Sinha एडवेंचर करते समय हुईं हादसे का शिकार, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे

2007 में हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे ने एक कार्यक्रम के दौरान शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक रूप से किस कर लिया था। शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे ने एक एड्स जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस मामले के बाद लोगों ने उनको काफी ताना मारा था। साथ ही उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था ,लेकिन 15 साल बाद शिल्पा शेट्टी को पुराने मामले में राहत मिल गई है।

बिपाशा-रोनाल्डो

बिपाशा को 2007 में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लिस्बन में पुर्तगाल के प्रसिद्ध लूज स्टेडियम में आमंत्रित किया गया था। उनके साथ फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी थे। दोनों पार्टी के बाद नाइट क्लब में पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक-दूसरे को किस किया। इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल होने के बाद तहलका मच गया था।

Gadar 2 में हुई एक और नई एंट्री, इस फेमस खलनायक का बेटा करेगा कैमियो

दीपिका पादुकोण-सिद्धार्थ माल्या

दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या के मामले ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। 2013 में IPL टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बीच में सिद्धार्थ ने दीपिका को किस कर दिया था। बता दें दोनों मैच देख रहे थे। तभी रॉयल चैलेंजर ने जीत हासिल और सिद्धार्थ ने दीपिका को किस कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन