1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, चाचा जसराज हंस भी थे महान शास्त्रीय सिंगर

बॉलीवुड सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, चाचा जसराज हंस भी थे महान शास्त्रीय सिंगर

 Reported By: Sachin Chaudhary Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 06, 2025 10:39 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 10:50 pm IST

सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती सुलक्षणा लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

Sulakshana Pandit- India TV Hindi
सुलक्षणा पंडित Image Source : INSTAGRAM@GOLDEN_ERA_DIVAS

बॉलीवुड सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहीं सुलक्षणा नानावती अस्पताल में भर्ती थीं और इलाज चल करा रही थीं। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में मुंबई के एक संगीत घराने में हुआ था। सुलक्षणा के चाचा जसराज एक महान शास्त्रीय सिंगर थे। सुलक्षणा की तीन बहनें और तीन भाई थे। बचपन से ही फिल्मी दुनिया में दिलचस्पी रखने वाली सुलक्षणा एक बेहतरीन सिंगर के साथ ही एक्ट्रेस भी थीं और कई फिल्मों में काम भी किया है। महज 9 साल की उम्र से ही सुलक्षणा ने गाना शुरू कर दिया था और 1967 में रिलीज हुई एक फिल्म में गाना भी गाया था। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म संकल्प के गाने 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मनित किया गया था। 

सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी कमाया नाम

बता दें कि सुलक्षणा ने अपने करियर में 79 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। साल 1996 में आई फिल्म खामोशी द म्यूजिकल के गानों को अपनी आवाज से सजाया था। इसके बाद से फिल्मी दुनिया से दूर रहीं। लेकिन खास बात ये है कि सुलक्षणा एक बेहतरीन सिंगर के साथ एक्टिंग में भी उस्ताद थीं और कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का भी जलवा दिखा चुकी हैं। करीब 30 से ज्यादा फिल्मों में सुलक्षणा ने दमदार किरदार निभाकर लोगों की तालियां बटोरी हैं। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'दो वक्त की रोटी' में गंगा का किरदार निभाया था। 

संजीव कुमार के प्यार में थीं सुलक्षणा

1975 में फिल्म उलझन के सेट पर सुलक्षणा पंडित को संजीव कुमार से प्यार हो गया। सुलक्षणा ने कथित तौर पर संजीव को शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने हेमा मालिनी से प्यार होने के कारण शादी ठुकरा दी। हालांकि, जब संजीव हेमा से शादी नहीं कर पाए, तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने अविवाहित रहने का फैसला कर लिया। एक प्रमुख प्रकाशन को दिए गए पुराने साक्षात्कार में, सुलक्षणा ने संजीव कुमार के प्रति अपने प्रेम के बारे में बताया और बताया कि उन्होंने पहले कभी किसी से इतना प्यार नहीं किया जितना संजीव कुमार से किया।  संजीव कुमार हृदय रोग से पीड़ित थे, लेकिन उनकी अत्यधिक शराब पीने की आदत ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया। हृदय रोगी होने के बावजूद, वे लगातार शराब पीते रहे। चूंकि उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था, इसलिए डॉक्टर की चेतावनी के बावजूद संजीव ने शराब पीना जारी रखा। 6 नवंबर, 1985 को उन्हें एक गंभीर दिल का दौरा पड़ा और 47 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। संजीव कुमार के निधन की खबर सुलक्षणा पंडित के लिए बहुत बड़ा सदमा थी, जो इस खबर से बेहद सदमे में थीं। वह डिप्रेशन में चली गईं और पूरी दुनिया से कट गईं थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन