Entertainment Top 5 News Today: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक की हर छोटी-बड़ी खबरों के साथ हम एक बार फिर से हाज़िर हैं। बॉलीवुड के गलियारों से छिपा एक राज और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के MMS से जुड़ा विवाद...हर तरह की खबर आपको यहां मिलेगी। टीवी के अंदर की हलचल की भी पूरी जानकारी के साथ चालिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या नया है? तो शुरू करते हैं आज की 5 बड़ी खबरों का सिलसिला...
Aryan Khan
बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन खान भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आर्यन ने भले ही अभी फिल्मी दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन उनके चाहनेवालों की तादात काफी ज्यादा है। इसी बीच शाहरुख खान के बेटे पर पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस का दिल आ गया है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली फिल्म मॉम में श्रीदेवी के साथ काम किया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आर्यन की एक फोटो शेयर की है और उस पर हवाएं गाना बैकग्राउंड पर चलाया है। इसके साथ सजल ने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।
Ranveer Singh Bold Photoshoot
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की तस्वीरों से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लेटेस्ट अपडेट की मानें तो जब से एक्टर ने पुलिस के सामने अपनी तस्वीर के साथ छोड़खानी का आरोप लगाया है। इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रणवीर की तस्वीर को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद साफ हो जाएगा कि एक्टर कितना सच बोल रहे हैं और कितना झूठ। माना जा रहा है कि अगर तस्वीर मॉर्फ्ड साबित होती हैं तो एक्टर को इस मामले में पूरी तरह क्लीन चिट दे दी जाएगी।
Koffee With Karan7
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। अपने शो के ज़रिए मिस्टर जौहर नए-नए खुलासे करते रहते हैं। इसी शो पर जब वरुण धवन और अनिल कपूर पहुंचे, तो कुछ ऐसी बातें सामने आई जिन्हें सुनकर मलाइका अरोड़ा के होश उड़ना तय हैं। दरअसल करण ने रैपिड फायर राउंड में वरुण से पूछा कि इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा एक्टर है जो बहुत डींगे मारता है। इस सवाल को सुनने के बाद वरुण ने बिना हिचकिचाए अर्जुन कपूर का नाम ले लेते हैं। वरुण धवन ने आगे कहा, 'शौकीन आदमी है'। वरुण यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने बातों ही बातों और इशारों में करण को ये भी बताया, 'अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी-कभी, लेकिन एक बार तो सब ठीक है। वरुण की इस बात को सुनकर करण जौहर भी शॉक्ड रह गए।
Anupamaa Twist
सीरियल 'अनुपमा' में एक बड़ा ही शॉकिंग ट्वीस्ट आने वाला है। दरअसल वनराज गुस्से से आग बबूला होकर तोषू को घर से बाहर धक्के मारकर निकाल देगा। पूरा मामले की अगर बात करें तो - तोषू अपनी पत्नी से माफी मांगता है। लेकिन किंजल अपनी बेटी के साथ घर छोड़ने का फैसला करती है। लेकिन वनराज अपनी बहू का साथ देते हुए अपने बेटे को घसीटता हुआ घर से बाहर कर देता है। जिसके बाद तोषू बौखलाकर अनुपमा को धमकी देता है कि वो उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
Paras Kalnawat
सीरियल 'अनुपमा' से निकलने के बाद पारस कलनावत (Paras Kalnawat) डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नज़र आ रहे हैं। पारस अपने डांस से सभी का दिल जीत रहे हैं। कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक नया प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें पारस फैमिली स्पेशल एक्ट करते नजर आ रहे हैं। इसमें पारस अपने पिता को याद करते हुए नज़र आते हैं। अपने पिता को याद कर पारस भावुक हो जाते हैं। ये देख उनकी मां भी स्टेज पर आ जाती हैं और फिर पारस मां को गले लगाकर बहुत रोते हैं।
संपादक की पसंद