1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa Twist: ज़ोरदार तमाचे और करारी फटकार के बाद तोषू को घर से धक्के देकर बाहर करेगा वनराज, किंजल को मिलेगा सबका साथ

Anupamaa Twist: ज़ोरदार तमाचे और करारी फटकार के बाद तोषू को घर से धक्के देकर बाहर करेगा वनराज, किंजल को मिलेगा सबका साथ

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 16, 2022 07:18 am IST,  Updated : Sep 16, 2022 07:18 am IST

Anupamaa Twist: अनुपमा न तो गलत सहती है और न ही गलत होते हुए देख सकती है। खासतौर पर बात जब उसकी बेटी जैसी बहू किंजल की हो। अनुपमा अब तक तोषू को करारी फटकार लगा चुकी है, साथ ही ज़ोरदार तमाचा भी। लेकिन तोषू को अपने किए पर ज़रा भी पछतावा नहीं है।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : TWITTER - FAN PAGE

Highlights

  • तोषू को वनराज दिखाएगा घर से बाहर का रास्ता
  • अनुपमा को धमकी देता हुआ नज़र आएगा तोषू

Anupamaa Twist:  सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में इस वक्त ज़बरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी एक बार फिर से खुद को दोहरा रही है। इल्ज़ाम और दर्द वही पुराना है बस चेहरे नए है। सालों पहले जो चोट अनुपमा के दिल पर लगी थी। अब वही चोट उसकी लाडली बहू के दिल पर भी लगी है। लेकिन अनुपमा के लिए सबसे बड़ी तकलीफ की बात ये है कि ये दर्द किंजल को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बेटे तोषू ने दिया है। 

लेकिन सोने पर सुहागा वाली बात ये है कि अपनी अय्याशी को लेकर तोषू को ज़रा भी अफसोस नहीं है। मर्द होने का हवाला देते हुए पारितोष अपनी काली करतूतों का जायज़ ठहरा रहा है। हालांकि अनुपमा न तो गलत सहती है और न ही गलत होते हुए देख सकती है। खासतौर पर बात जब उसकी बेटी जैसी बहू किंजल की हो। अनुपमा अब तक तोषू को करारी फटकार लगा चुकी है, साथ ही ज़ोरदार तमाचा भी। लेकिन तोषू को अपने किए पर ज़रा भी पछतावा नहीं है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी ने की सई से अजीब सी गुजारिश, क्या विराट के घर जाएगी उसकी पहली पत्नी?

वहीं किंजल पूरी तरह से टूट गई है। पारितोष, किंजल से माफी मांगता है। जिसपर किंजल कहती है कि मैं तुम्हें माफ कर दूंगी, बस मैं बी वो सब करूंगी जो तुम करके आए। अपनी पत्नी की ऐसी बात सुनकर तोषू आग बबूला हो जाता है। लेकिन किंजल की आवाज़ को दबाना उसके लिए आसान नहीं है। किंजल घर छोड़कर जाने की बात कहेगी, लेकिन वनराज अपनी बहू का साथ देते हुए कहेगा कि अगर इस घर से कोई जाएगा, तो वो तोषू है।

जिसके बाद वनराज तोषू का गिरेवान पकड़कर उसे घसीटते हुए घर से बाहर फेंक देता है। अपने साथ हुई इस हरकत के बाद तोषू गुस्से में बोखलाकर अपनी अनुपमा को खरी-खोटी सुनाता है। मिली जानकारी के अनुसार किंजल घर छोड़कर अपनी मां के साथ चली जाएगी। जहां वो सुसाइड करने की कोशिश भी करेगी। 

Bigg Boss 16: 'इमली' छोड़ सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान सलमान खान के शो में होंगे शामिल!

अपनी बहू का हाल देख अनुपमा चूप नहीं बैठेगी। खबरों की मानें तो अनुपमा खुद अपने बेटे को पुलिस के हवाले करेगी और किंजल का इंसाफ दिलवाएगी। वहीं दूसरी तरफ तोषू की गर्लफ्रेंड की एंट्री भी शो में दिखाई जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन