1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'यादें पीछे छोड़ गईं', निर्मल कपूर की मौत के बाद टूट गए बोनी कपूर, इमोशनल नोट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

'यादें पीछे छोड़ गईं', निर्मल कपूर की मौत के बाद टूट गए बोनी कपूर, इमोशनल नोट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

 Published : May 03, 2025 08:41 am IST,  Updated : May 03, 2025 08:41 am IST

अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार 02 मई को निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। मां की मौत के बाद बोनी ने पहला पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Boney Kapoor- India TV Hindi
निर्मल कपूर की मौत के बाद टूट गए बोनी कपूर Image Source : INSTAGRAM

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। निर्मल 90 वर्ष की थीं। बीते वर्ष ही निर्मल कपूर ने अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस घटना के बाद कपूर परिवार ने एक बयान जारी किया। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनके बच्चों, एक्टर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी है। इसी बीच, बोनी कपूर ने भी अपनी मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

निर्मल की मौत के बाद कपूर परिवार का पहला बयान

पोस्ट शेयर कर लिखा, '2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार को छोड़ निर्मल कपूर का शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गई है। उनके असीम प्रेम ने उन सभी के दिल को छुआ जो उन्हें जानते थे। वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी, हमेशा याद आएंगी। बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जान्हवी, शनाया, ख़ुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण थेआ, वायु, आयरा, युवान की ओर से आपको बहुत सारा प्यार।' बोनी कपूर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, 'मां'

निर्मल कपूर कौन थीं?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा कि निर्मल का 'आज शाम 5.25 बजे अस्पताल में  निधन हो गया।' खबर आने के तुरंत बाद बोनी अपनी मां के घर पहुंचे। पिछले साल सितंबर में पूरा परिवार निर्मल का 90वां जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुआ था। निर्मल दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी और चार बच्चों बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। वह अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और मोहित मारवाह जैसी मशहूर हस्तियों की दादी भी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन