1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Predictions: 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' में कौन मारेगा बाजी, Ram Setu को मिलेगी ग्रैंड ओपनिंग ?

Box Office Predictions: 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' में कौन मारेगा बाजी, Ram Setu को मिलेगी ग्रैंड ओपनिंग ?

 Published : Oct 25, 2022 12:25 pm IST,  Updated : Oct 25, 2022 12:25 pm IST

Box Office Predictions: इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में उतना कमाल नहीं किया है। अब देखना होगा बॉक्स ऑफिस में कमाल कर पाती है या नहीं।

Box Office Predictions- India TV Hindi
Box Office Predictions Image Source : BOX OFFICE PREDICTIONS

Box Office Predictions: दिवाली में अक्सर फिल्म रिलीज होती है और वो फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल करती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है। बता दें इस बार दिवाली के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। राम सेतु ,थैंक गॉड। लेकिन दिवाली जैसा बड़ा त्योहार होते हुए भी इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग के जरिए एक करोड़ रुपये तक की भी कमाई नहीं की है। खबरों के मुताबिक दोनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा फासला नहीं है। दोनों फिल्में 15 करोड़ रुपये के आस-पास की ओपनिंग कर रहे हैं। बता दें इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में उतना कमाल नहीं किया है। अब देखना होगा बॉक्स ऑफिस में कमाल कर पाती है या नहीं। अगर बात करें पिछले दिवाली की तो अक्ष्य कुमार की ही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दिवाली के दिन रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाई नहीं की थी। लेकिन पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, और ट्रेड विशेषज्ञों की उम्मीद है कि इस बार भी दिवाली बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार भले न हो पर फीकी नहीं रहेगी।

पहले दिन कितना कमाएगी 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड'

खबरों के अनुसार दोनों ही फिल्‍मों की कमाई बढ़ेगी इतना तो तय है। बता दें 'राम सेतु' एक एडवेंचर ड्रामा है, वहीं 'थैंक गॉड' एक कॉमेडी फिल्‍म है। 'राम सेतु' पहले दिन 12-14 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। जबकि 'थैंक गॉड' ओपनिंग डे पर 10-12 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर सकती है। वहीं बात करें एडवांस बुकिंग की तो अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' के लिए लोगों में कोई उत्साह नजर नहीं आया था। बता दें इस साल अक्षय की फिल्में फ्लॉप साबित हो रही है। वहीं इस फिल्म के एडवांस बुकिंग में केवल 35,184 टिकट्स ही बिकी थे। यह फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज हो रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए मात्र 91.84 लाख रुपये की ही कमाई की थी। पूरी फिल्म का प्रोडक्शन बजट 85 करोड़ रुपये है यानी कि फिल्म को बनाने की गणितीय लागत करीब 215 करोड़ रुपये है। 

Katrina Kaif: साउथ की बड़ी फिल्मों में काम करना चाहती हैं कैटरीना कैफ, इस फिल्म की तारीफ में कही ये बात

75 करोड़ रुपये में बनी  फिल्म

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ की हालत बजट के हिसाब से काफी बेहतर है, ये फिल्म सारे सितारों की फीस और फिल्म का प्रोडक्शन बजट मिलाकर करीब 70- 75 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हो गई है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म का जोरों से प्रमोशन किया था। वहीं 'थैंक गॉड' का हाल 'राम सेतु' से भी ज्यादा खराब है। खबरों के अनुसार फिल्म 'थैंक गॉड' के मात्र 25,142 टिकट्स बिके थे। यदि एडवांस बुकिंग के जरिए हुई कमाई की बात करें तो 75 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 62.62 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया था। 

Director Rajamouli: राजामौली की फिल्मों में ऐसा क्या है खास जो उन्हें बाकी फिल्ममेकर से अलग बनाता है?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन