1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस प्यारे बच्चे ने 70 ज्यादा फिल्मों में किया काम, अमिताभ बच्चन-राजेश खन्ना संग शेयर की स्क्रीन, पहचाना?

इस प्यारे बच्चे ने 70 ज्यादा फिल्मों में किया काम, अमिताभ बच्चन-राजेश खन्ना संग शेयर की स्क्रीन, पहचाना?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 27, 2025 06:03 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 07:10 pm IST

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर खूब नाम कमाया, लेकिन बड़े होने पर इन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई जिसकी इन्हें उम्मीद थी। फोटो में जया बच्चन संग नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा भी ऐसे ही बाल कलाकारों में से एक है।

Master Raju- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन के साथ मास्टर राजू। Image Source : INSTAGRAM/@ITSMASTERRAJU

कुणाल खेमू, फातिमा सना शेख से लेकर ऋतिक रोशन तक, बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था। इन स्टार्स ने ना सिर्फ बाल कलाकार के तौर पर सफलता हासिल की, बल्कि अब भी बड़े पर्दे पर छाए रहते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर तो खूब लोकप्रियता हासिल की, लेकिन बड़े होने पर इनका करियर फीका पड़ गया। फोटो में जया बच्चन के साथ नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा भी इन्हीं चाइल्ड आर्टिस्ट्स में से एक है। इस बच्चे ने छोटी ही उम्र में अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर लिया, लेकिन बड़े होने पर इनका करियर और स्टारडम दोनों ही फीके पड़ गए।

कौन है ये बच्चा?

फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि फहीम अजानी यानी राजू श्रेष्ठ हैं, जो अपने स्टेज नेम मास्टर राजू के नाम से मशहूर हैं। मास्टर राजू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ काम किया और खूब पसंद भी किए गए। एक समय पर वह इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चाइल्ड एक्टर थे, उनके चेहरे की मासूमियत हर किसी का दिल जीत लेती थी, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़े होने लगे उनकी लोकप्रियता भी कम होने लगी।

70 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मास्टर राजू ने अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और फिल्मी दुनिया के कुछ सबसे बड़े दिग्गजों के साथ काम करके अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना, अनिल कपूर, धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे स्टार्स के साथ काम किया और खूब लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने परिचय, किताब, दाग, चितचोर और बावर्ची जैसी कल्ट क्लासिक में काम किया और खूब पसंद किए गए। राजू ने किसी फिल्म में लीड रोल निभाकर नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल्स के जरिए लोकप्रियता हासिल की और अपने निभाए गए किरदारों के लिए आज भी जाने जाते हैं।

नारद मुनि बनकर जीते दिल

मास्टर राजू ने पहले तो बतौर चाइल्ड एक्टर अपने आप को स्थापित किया, फिर बड़े होने पर भी खुद को नए सिरे से गढ़ना जारी रखा। बड़े होने पर वह विलेन से लेकर हीरो के दोस्त तक की भूमिका में दिखाई दिए और फिर उन्होंने टेलीविजन का रुख किया। मास्टर राजू ने कुछ पौराणिक धारावाहिकों में काम किाय और अपने लिए एक अनूठी जगह बनाई। खासकर नारद मुनि की भूमिका को उन्होंने ऐसे निभाया कि कई लोग उन्हें असल में नारद मुनि समझने लगे थे इस किरदार को उन्होंने इतनी प्रामाणिकता और आकर्षण के साथ निभाया कि यह उनकी सबसे लोकप्रिय भूमिकाओं में से एक बन गई।

ये भी पढ़ेंः

इस साउथ सुपरस्टार को मिली पर्सनालिटी प्रोटेक्शन, हाई कोर्ट ने दिया आदेश, बॉलीवुड में भी किया काम

शाहरुख खान के बेटे आर्यन के बाद, अब इस साउथ सुपरस्टार की बेटी बनी डायरेक्टर, फैंस को दी खुशखबरी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन