1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cocktail 2 release date: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के सुपरकूल फर्स्ट लुक ने जीते दिल, तय हुई 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट

Cocktail 2 release date: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के सुपरकूल फर्स्ट लुक ने जीते दिल, तय हुई 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 13, 2026 05:00 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 05:23 pm IST

'कॉकटेल 2' से शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसके साथ मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है। फिल्म कब रिलीज होगी जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Cocktail 2 release date- India TV Hindi
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना। Image Source : MADDOCKFILMS/INSTAGRAM

'कॉकटेल 2' के ऐलान के बाद से ही लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसकी पहली किश्त काफी सफल रही थी। दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी फिल्म में लीड किरदार निभाते नजर आए थे। अब इसके सीक्वल में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। फिल्म के कूल पोस्टर्स के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। सामने आए पोस्टर्स में सितारों की कूल झलक देखने को मिली मिल रही है और ये पुरानी वाली कॉकटेल की याद दिलाने में सफल हैं।

कब रिलीज हो रही फिल्म?

मैडॉक फिल्म्स ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने मुख्य कलाकारों शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टर्स में तीनों कलाकार एक मजेदार रोड ट्रिप का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के वाइब्रेंट और युवा मिजाज को दर्शाता है। हालांकि फिल्म के प्लॉट या अधिक जानकारी के लिए प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि मेकर्स ने एक दिलचस्प सस्पेंस बरकरार रखा है।

'धुरंधर 2' के प्रीमियर के साथ आएगा पहला प्रोमो

फिल्म के पोस्टर्स के साथ एक खास कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें लिखा है, 'अधिक जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को सिनेमाघरों का रुख करें।' आपको बता दें कि 18 मार्च को फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर पार्ट 2) के पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि 'कॉकटेल 2' का पहला आधिकारिक प्रोमो या टीजर 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान ही दिखाया जाएगा। मेकर्स की यह रणनीति फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी प्रभावी मानी जा रही है, जिससे दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म की पहली झलक देख सकेंगे।

जनवरी 2026 में पूरी हुई फिल्म की शूटिंग

'कॉकटेल 2' की शूटिंग इसी साल 31 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई थी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में निर्देशक होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की थी। इस फोटो में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सनोन और निर्देशक खुद केक काटकर फिल्म की रैप-अप पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए। होमी ने टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है और उन्होंने शूटिंग के दौरान अपनी शानदार कास्ट और क्रू के साथ बिताए गए  पागलपन भरे और मजेदार पलों को याद किया।

14 साल बाद फिर वही जादू?

गौरतलब है कि साल 2012 में आई 'कॉकटेल' का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने ही किया था, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। वह फिल्म अपने संगीत और आधुनिक रिश्तों की कहानी के लिए आज भी याद की जाती है। अब लगभग 14 साल बाद, होमी एक नई स्टार कास्ट के साथ इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जा रहे हैं। शाहिद, कृति और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल गोपनीयता बरती जा रही है, लेकिन 18 मार्च को आने वाले प्रोमो से कई राज खुल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाओं के बीच रूठा थलापति विजय का बेटा, नाराजगी में हटाया बाप का नाम, मां को दी तवज्जो

 गुमनामी में कहां खो गए 'रामायण' के अंगद, मुस्लिम एक्टर ने निभाया था रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन