Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी उतारती थीं आलिया भट्ट की नकल, अब कंटेंट क्रिएटर ने खरीदा अक्षय कुमार का घर

कभी उतारती थीं आलिया भट्ट की नकल, अब कंटेंट क्रिएटर ने खरीदा अक्षय कुमार का घर

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Feb 13, 2024 02:37 pm IST, Updated : Feb 13, 2024 04:09 pm IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स चांदनी भाभड़ा ने अपना पहला घर खरीदा है और वो इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये घर उन्होंने बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार अक्षय कुमार से खरीदा है।

Chandani bhabhda, Alia bhatt, Akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM चांदनी भाभड़ा ने खरीदा अक्षय कुमार का घर।

आज कल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का जमाना है। कई कंटेंट क्रिएटर्स आज कल घर खरीद रहे हैं। हाल में ही कंटेंट क्रिएटर चांदनी भाभड़ा ने अपने सपनों का घर खरीदा है। उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने घर की झलक भी फैंस को दिकाई है। कंटेंट क्रिएटर चांदनी भाभड़ा एक्ट्रेस आलिया भट्ट मिमिक्री के लिए जानी जाती थी। वो एकदम आलिया की तरह ही आवाज निकालती थीं। 

मुंबई में खरीदा पहला घर

कंटेंट क्रिएटर चांदनी भाभड़ा ने हाल में ही मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है। पहले चांदनी का ये घर अक्षय कुमार का हुआ करता था। इसका सीधा मतलब है कि उन्होंने ये घर अक्षय कुमार से खरीदा है। चांदनी ने घर में एंट्री के साथ ही गृह प्रवेश की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो पिंक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर कलश उठाया है। कंटेंट क्रिएटर ने इस नए घर में हवन पूजन भी किया है।  

यहां देखें पोस्ट

अब बन गई हैं एक्टर

लॉ की डिग्री पूरी करने के बावजूद चांदनी ने मिमिक्री और एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। उन्हें इस फील्ड में पहचान भी मिली। वो एक कॉमेडी शो में भी काम करते नजर आ चुकी हैं। उन्हें शो 'कांस्टेबल गिर पड़े' में देखा गया था। अब चांदनी ने मिमिक्री और कंटेंट क्रिएशन के अलावा एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है। वैसे बता दें चांदनी ने ये घर ईएमआई पर लिया है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बता दें, आखिरी बार अक्षय कुमार 'मिशन रानीगंज' में नजर आए थे। इस साल अक्षय कुमार की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'सेल्फी' और 'ओह माय गॉड 2' शामिल हैं। सेल्फी पर्दे पर खासा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन 'ओएमजी 2' को फैंस का प्यार मिला। वहीं बात करें 'मिशन रानीगंज' की तो इस फिल्म में भी अक्षय कुमार के काम क्रिटिक्स ने पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म की कहानी की काफी सराहना हुई। 'सरफिरा' के अलावा जल्द ही अक्षय कुमार कई और फिल्मों में नजर आएंगे, इनमें 'वेलकम टू जंगल', 'बड़े मयां छोटे मियां' और 'हेरा फेरी 3' शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने के बाद अक्षय कुमार की हो गई थी ऐसी हालत, बार-बार कह रहे थे एक ही बात

अक्षय कुमार ने दिखाया 'सरफिरा' अवतार, दोनों हाथ छोड़कर बाइक पर किया करतब

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement