1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय के बगल में डांस कर रही ये क्यूट लड़की है आज स्टार एक्ट्रेस, कहलाती हैं फिल्मों की हिट मशीन

ऐश्वर्या राय के बगल में डांस कर रही ये क्यूट लड़की है आज स्टार एक्ट्रेस, कहलाती हैं फिल्मों की हिट मशीन

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 18, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 04:56 pm IST

ऐश्वर्या राय का एक गाना काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने में उनके साथ विवेक ओबेरॉय भी थे, लेकिन अब लोगों का ध्यान बैकग्राउंड में डांस कर रही लड़की पर जा रहा है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि एक पॉपुलर एक्ट्रेस है, जिसने कई हिट फिल्में दी हैं।

Kajal agarwal aishwarya rai- India TV Hindi
काजल अग्रवाल और ऐश्वर्या राय गाने में डांस करते हुए। Image Source : SCREEN GRAB

बॉलीवुड में एक से बढ़कर  एक हसीनाएं हैं। अपनी एक्टिंग, डांसिंग और हुस्न के दम पर ये लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इनका स्टाइल और अंदाज लोगों को इंस्पायर करता है। ऐसी ही एक हसीना हैं ऐश्वर्या राय, जो सालों से लोगों के जेहन पर काबिज हैं। ऐश्वर्या की फिल्में आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। हर फिल्म में उनके अलग किरदार को सराहा गया है। ऐसी ही उनकी एक फिल्म है 'क्यों हो गया'। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन विवेक ओबरॉय के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं इस फिल्म का एक गाना काफी हिट हुआ और सदाबहार बन गया। गाने का नाम 'प्यार में सौ उलझने है'। इस गाने में ऐश्वर्या राय के साथ एक बैकग्राउंड डांसर नजर आ रही है, जो आज फिल्मी दुनिया की दिग्गज एक्ट्रेस बन गई हैं। 

...तो ये हैं वो बैकग्राउंड डांसर

क्या आप इस एक्ट्रेस को एक झलक में पहचान पाए हैं। अगर नहीं तो अब हम आपको बता देते हैं कि आखिर ये हीरोइन कौन हैं? ये कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हैं। काजल तमिल, तेलुगू, मलयालम और कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी खूबसूरत अदाएं दिखा चुकी हैं। साउथ सिनेमा में सफल करियर बनाने वाली काजल ने बॉलीवुड में भी दमदार एंट्री की थी। 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' जैसी दो सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में भी स्टार बना दिया था। काजल अग्रवाल ने अपने सफल करियर के बीच ही शादी कर ली थी और अब उनका एक बेटा भी है। आज भी काजल साउथ की फिल्मों में धमाल मचा रही हैं। 

ऐसा मिला था काम

बता दें, करियर की शुरुआत में काजल अग्रवाल बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थी, लेकिन आज वो सफल लीड एक्ट्रेस के साथ ही करोड़ों की मालकिन बन गई हैं। अब इस गाने में एक्ट्रेस कैसे बैकग्राउंड डांसर बनीं ये आपको बताते हैं। काजल अग्रवाल ने मुंबई के केसी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। मास मीडिया में पढ़ाई पूरी करने के बाद वो काम तलाश रही थीं। साल 2004 में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'क्यूं हो गया ना' में उन्हें काम मिला और वो भी बतौर बैकग्राउंड डांसर। विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के साथ गाने 'प्यार मत करना' में वो थिरकती नजर आईं। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इसके बाद काजल अग्रवाल ने साल 2007 में तेलुगू फिल्म 'लक्ष्मी कल्याण' बतौर लीड एक्ट्रेस करियर की शुरुआत की। साल 2011 में काजल अग्रवाल ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम' में काम किया। आज ये सबसे सफल कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। इसके बाद उनके करियर को ऐसी उड़ान मिली की उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। काजल को आखिरी बार शंकर के निर्देशन में बनी कमल हासन स्टारर फिल्म 'इंडियन 2' में देखा गया। उमा (हिंदी), इंडियन 3 (तमिल), कन्नपा (तेलुगू) और सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में काजल नजर आएंगी। 

यहां देखें गाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन