1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. "फ्लॉप फिल्म की सक्सेस पार्टी???", 'गहराइयां' को लेकर फिर ट्रोलर्स के निशाने पर दीपिका

"फ्लॉप फिल्म की सक्सेस पार्टी???", 'गहराइयां' को लेकर फिर ट्रोलर्स के निशाने पर दीपिका

 Published : Feb 22, 2022 02:16 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 02:16 pm IST

दीपिका को  सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं। "फ्लॉप फिल्म की सक्सेस पार्टी???"... इस तरह के कमेंट्स उनको सुनने को मिल रहे हैं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'गहराइयां' को लेकर फिर ट्रोलर्स के निशाने पर दीपिका
  • 'गहराइयां' की सक्सेस पार्टी के कारण हुईं ट्रोल
  • दीपिका पादुकोण के ड्रेस पर भी की गई टिप्पणी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'गहराइयां' को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। दीपिका को फिल्म की सक्सेस पार्टी के कारण ट्रोल होना पड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं। "फ्लॉप फिल्म की सक्सेस पार्टी???"... इस तरह के कमेंट्स उनको सुनने को मिल रहे हैं। चलिए देखते हैं कि आखिर उनको और क्या-क्या कहा जा रहा है।

दीपिका पादुकोण फिल्म 'गहराइयां' के सक्सेस पार्टी में गईं। उसके बाद पैपराजी ने उनके वीडियो को पोस्ट किए। बस फिर क्या था। फिल्म 'गहराइयां' को लेकर नाराज फैंस ने उनकी मूवी पर कमेंट करना आरंभ कर दिया।

कई यूजर्स इस बात को लेकर नाराज दिख रहे हैं कि ये फिल्म सक्सेस कैसे मानी जा रही है। वहीं अन्य यूजर्स ने उनके फिल्म को लेकर और भी सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म की तारीफ में भी लिखा है।

यहां पर पढ़ें ट्रोल करने वालों के कमेंट्स-

deepika
Image Source : INSTAGRAMइंस्टाग्राम पर यूजर्स के कमेंट

deepika
Image Source : INSTAGRAMऐसे किया जा रहा है ट्रोल

पार्टी में शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण वाइट ड्रेस पहनी दिखीं। लोगों उनकी ड्रेस पर भी कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, दीपिका के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। कुछ सालों से उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन