1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेल्फ केयर बिजनेस में उतरीं Deepika Padukone, लॉन्च किया नया ब्रांड

सेल्फ केयर बिजनेस में उतरीं Deepika Padukone, लॉन्च किया नया ब्रांड

 Published : Nov 10, 2022 06:57 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 06:57 pm IST

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को बॉलीवु़ड इंडस्ट्री में 15 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर हम सब की फेवरेट दीपिका पादुकोण ने अपना सेल्फ केयर ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम 82 ईस्ट रखा है।

twitter- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : TWITTER

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को बॉलीवु़ड इंडस्ट्री में 15 साल पूरे हो गए हैं। बता दें इस खास मौके पर हम सब की फेवरेट दीपिका पादुकोण ने अपना सेल्फ केयर ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम 82 ईस्ट रखा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शयेर करते हुए दीपिका ने इस बात की जानकारी दी है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'दो साल पहले हमने एक आधुनिका सेल्फ केयर ब्रांड को शुरू करने का फैसला लिया था। जो भारत से ओरिजिनेटेड हो, लेकिन पूरी दुनिया तक पहुंचे।’

Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी Sunny Leone की एंट्री, वीकेंड का वार में मचाएंगी धमाल

ब्रांड के नाम को लेकर दीपिका का कहना है की 'इसका नाम 82 ईस्ट दिया गया है। दीपिका ने कहा यह ब्रांड स्टैंडर्ड मैरिडियन से इंस्पायर है। वहीं इस ब्रांड को लाने का मकसद सेल्फ केयर को हर किसी के लिए आसान बनाना है।दीपिका ने कहा मैं बेहद एक्साइटेड फील कर रही हूं।’ बता दें कि यह दीपिका का पहला बिजनेस नहीं है, इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी, जिसका नाम उन्होंने KA प्रोडक्शन्स रखा है। हालांकि, अभी तक इस बैनर के तले फिल्म छपाक ही बनी है।'

4 साल बाद लौट रहा है CID? फिर घरों का दरवाजा तोड़ेंगे दया

दीपिका पादुकोण के इस ब्रांड वाले पोस्ट को आम के साथ-साथ खास भी पंसद कर रहे हैं। बता दें रणवीर ने इस पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा है की ‘बेबी आपने जो कुछ भी क्रिएट किया है, मुझे गर्व है। आप ऐसी ही चमकते रहो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन