1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैंने उसे छोड़ा', दीपिका पादुकोण का पहला बॉयफ्रेंड, 3 सुपर फ्लॉप फिल्मों का रहा हीरो, अब ये बोलकर लूटी लाइमलाइट

'मैंने उसे छोड़ा', दीपिका पादुकोण का पहला बॉयफ्रेंड, 3 सुपर फ्लॉप फिल्मों का रहा हीरो, अब ये बोलकर लूटी लाइमलाइट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 05, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 06:53 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना अपने करियर की शुरुआत से ही अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही हैं। हाल ही में उनके पहले बॉयफ्रेंड ने उनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर बात की है। उन्होंने एक्ट्रेस को छोड़ने की वजह भी बताई है।

Deepika Padukone, Muzammil Ibrahim- India TV Hindi
मुजम्मिल इब्राहिम और दीपिका पादुकोण। Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। हालांकि फिल्मों में कदम रखने से पहले दीपिका एक जानी-मानी मॉडल थीं। अपने शुरुआती करियर में उन्होंने जितना ध्यान प्रोफेशनल उपलब्धियों से खींचा, उतना ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। रणवीर सिंह से शादी करने से पहले दीपिका का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा, जिनमें सबसे प्रमुख थे रणबीर कपूर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका पहला बॉयफ्रेंड कौन था?

कब शुरू हुआ दोनों का अफेयर?

दीपिका पादुकोण का पहला रिश्ता मॉडल से अभिनेता बने मुजम्मिल इब्राहिम के साथ था। हाल ही में एक इंटरव्यू में मुजम्मिल ने इस रिश्ते को लेकर कई बातें साझा कीं। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दीपिका और उनकी मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में हुई थी, जब उन्होंने साथ में टॉमी हिलफिगर के लिए रैंप वॉक किया था। मुजम्मिल के मुताबिक दीपिका ने उन्हें पहले प्रपोज किया था और दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। उस वक्त दीपिका मुंबई में नई थीं और मुजम्मिल पहले से ही एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके थे। उन्होंने ये भी कहा कि वो एक साथ रिक्शा से घूमा करते थे।

कैसे हुआ ब्रेकअप?

उन्होंने बताया, 'दीपिका बहुत अच्छी लड़की है। हम अच्छे दोस्त थे और अब भी हैं। उस वक्त वह मॉडल थीं और मैं पहले ही फिल्मों में आ चुका था।' जब उनके ब्रेकअप की वजह पूछी गई तो मुजम्मिल ने खुलासा किया कि यह रिश्ता उन्होंने खत्म किया था। उन्होंने कहा, 'यह मेरा पहला गंभीर रिश्ता था। मैंने दीपिका को छोड़ा लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है।' हालांकि उनका रिश्ता खत्म हो गया, फिर भी मुजम्मिल दीपिका की सफलता से खुश हैं। उन्होंने कहा, 'वह आज एक सुपरस्टार हैं। हर कोई उन्हें जानता है, जबकि अब मुझे शायद ही कोई जानता हो। लेकिन मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं उन्हें हमेशा खुश देखना चाहता हूं।' उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके और दीपिका के बीच कभी भी कोई कड़वाहट या ईगो की लड़ाई नहीं थी।

यहां देखें वीडियो

कौन हैं मुजम्मिल?

मुजम्मिल इब्राहिम का करियर एक समय पर काफी प्रॉमिसिंग था। साल 1986 में जन्मे मुजम्मिल ने 2003 में ग्लैडरैग्स मैनहंट इंडिया का खिताब जीता था, उस वक्त वह दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। मॉडलिंग के बाद उन्होंने साल 2007 में पूजा भट्ट की फिल्म 'धोखा' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वह 'हॉर्न ओके प्लीज' और 'विल यू मैरी मी' जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रहीं और उनका फिल्मी करियर ठप हो गया। हाल ही में मुजम्मिल को डिज़्नी+हॉटस्टार की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में देखा गया था, जो 2020 में रिलीज हुई थी। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण की करियर ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता गया और आज वह करोड़ों की नेट वर्थ और ग्लोबल फेम के साथ बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन