1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर? Video देख फैंस बोले- दोनों के बीच हुई है लड़ाई

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर? Video देख फैंस बोले- दोनों के बीच हुई है लड़ाई

 Published : Mar 24, 2023 10:01 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 10:01 pm IST

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक ईवेंट में अपने पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ शिरकत की है। इस ईवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deepika raveer video- India TV Hindi
Deepika raveer video Image Source : INSTAGRAM/MANAVMANGALANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और उनके पति रणवीर सिंह अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस ईवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर की साड़ी में तो वहीं रणवीर सिंह सूट में बेहद स्मार्ट लग रहे थे। दीपिका-रणवीर का ईवेंट में एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ प्रकाश पादुकोण भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि दीपिका-रणवीर के बीच कुछ गड़बड़ है।

दीपिका-रणवीर का वीडियो

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका और रणवीर जैसे ही इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में प्रकाश पादुकोण के साथ पहुंचते हैं वैसे ही पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ बढ़ाया, लेकिन दीपिका ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और अपनी साड़ी को पकड़कर आगे बढ़ गईं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'लगता है आज इस ईवेंट से पहले ही दीपिका और रणवीर सिंह की लड़ाई हुई है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'दीपिका एक अलग व्यक्तित्व की लड़की है, उसे एक आदमी का हाथ पकड़ने और हमेशा एक ट्रॉफी के रूप में प्रदर्शित करने की कोई जरुरत नहीं है।'

deepika padukone
Image Source : INSTAGRAMdeepika padukone

दीपिका को मिला फैंस का सपोर्ट

वहीं कुछ यूजर्स ने दीपिका का बचाव भी किया। दीपिका को सपोर्ट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'क्यों आप लोग बातें बना रहे हो, दीपिका अपनी साड़ी संभाल रही थी, इसलिए उसने रणवीर सिंह का हाथ नहीं पकड़ा है।' दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल के शुरुआत में ही उनकी मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार देखने को मिला था। आने वाले समय में दीपिका पादुकोण के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

यह भी पढ़ें: GHKKPM: पत्रलेखा पर चढ़ा करीना कपूर का खुमार, 'गीत' के स्टाइल को किया कॉपी

प्रदीप सरकार के अंतिम दर्शन में उमड़ा सितारों का हुजूम, दीपिका पादुकोण समेत पहुंचे ये सितारे

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के सामने सई के चरित्र पर सवाल उठाएगी पाखी, केस वापस लेने के लिए रखेगी शर्त

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन