1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के सामने सई के चरित्र पर सवाल उठाएगी पाखी, केस वापस लेने के लिए रखेगी शर्त

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के सामने सई के चरित्र पर सवाल उठाएगी पाखी, केस वापस लेने के लिए रखेगी शर्त

 Published : Mar 24, 2023 05:00 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 05:00 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में पत्रलेखा ने सई जोशी को घर से निकालने के लिए नया प्लान बनाया है। लेकिन पाखी की इस हरकत से विराट और घरवाले उसके खिलाफ हो गए हैं।

GHKKPM written update- India TV Hindi
GHKKPM written update Image Source : TWITTER

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स ने कहानी में अब नया एंगल जोड़ दिया है। जिसके बाद से सीरियल की कहानी एक अलग ट्रैक पर जा रही है। बीते दिनों ही 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में डॉक्टर सत्या की हीरो वाली एंट्री हुई थी, जिसके बाद से लगातार कहानी को सत्या ही लीड कर रहा है। सीरियल की कहानी में पत्रलेखा ने सई और पुल्कित के खिलाफ मेडिकल नेग्लिजेंस का आरोप लगाया है जिसके बाद से अब सई और पुल्कित का डॉक्टरी लाइसेंस रद्द हो सकता है। घर में जब पुल्कित ये बात सबको बताता है तो विराट को गुस्सा आ जाता है।

पत्रलेखा की क्लास लगाएगा विराट

विराट दौड़ा-दौड़ा पत्रलेखा के कमरे में जाता है और वहां उस पर चिल्लाना शुरू कर देता है। पत्रलेखा, विराट का गुस्सा देखकर वीनू को कमरे से बाहर निकाल देती है और फिर विराट के सवालों का जवाब देती है। विराट चिल्लाते हुए पाखी से कहता है कि तुमने सई और पुल्कित की शिकायत की है जबकि उन दोनों ने तुम्हारी जान बचाई थी। इस पर पाखी कहती है कि सई ने उसका गर्भाशय जानबूझकर निकाला है। पत्रलेखा आगे कहती है कि सई अब हम दोनों का रिश्ता खत्म करना चाहती है और उसने प्लान के तहत ये सब किया है। पत्रलेखा की बातें सुनकर विराट का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

सई के चरित्र पर सवाल उठाएगी पत्रलेखा

पत्रलेखा घर वालों के सामने कहती है कि जब से सब को पता चलता है कि वह मां नहीं बन सकती है तो घरवालों ने उससे अलग व्यवहार करना शुरू कर दिया है। पाखी आगे कहती है कि बाकी सब तो एक तरफ लेकिन काकू भी बदल गई है जो काकू, सई को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी वो आज सई पर जान लुटाती है। पत्रलेखा की बातें सुनकर विराट उसे समझाता है लेकिन पाखी कुछ भी मानने को तैयार नहीं होती। पत्रलेखा, सई के चरित्र पर भी सवाल उठाती है और कहती है कि विराट और सई ने साथ में रात गुजारी है। ये बात सुनकर सई को गुस्सा आ जाता है और वो उस रात का सच सबके सामने बताती है।

पत्रलेखा रखेगी शर्त

विराट के समझाने पर पाखी कहती है कि वो एक शर्त पर ही ये केस वापस लेगी। पत्रलेखा कहती है कि सई मेरी पहचान वापस लौटा दे और अगर इसने मेरी पहचान नहीं लौटाई तो मैं भी इसकी पहचान छीन लूंगी। अब देखना होगा सई आने वाले समय में क्या कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें: Anupamaa: अनुज और अनुपमा के ड्रामे से दर्शक हुए परेशान, ट्रोलर्स बोले- कपाड़िया को न बनाओ वनराज

खुशखबरी: फिर शुरू होंगे पॉपुलर शो 'देवों के देव महादेव' और 'राधा मोहन', दर्शकों की मांग पर हुआ बड़ा फैसला

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' के एक्टर्स ने फिर जीता दिल, एक और अनाथ हाथी के बच्चे को लिया गोद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन