1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण जल्द ही शुरू करेंगी '83' का प्रमोशन, फिल्म में एक्ट्रेस होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं

दीपिका पादुकोण जल्द ही शुरू करेंगी '83' का प्रमोशन, फिल्म में एक्ट्रेस होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं

 Published : Dec 12, 2021 08:53 pm IST,  Updated : Dec 12, 2021 08:53 pm IST

दीपिका पादुकोण ने 83 में कपिल देव की वाइफ का रोल प्ले किया है। इस फिल्म की वो निर्माता भी हैं।

 दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
 दीपिका पादुकोण Image Source : PR

Highlights

  • 83 बड़े पर्दे पर 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
  • रणवीर सिंह '83' में कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 83 का प्रमोशन शुरू करेंगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टीवी को बताया कि "हाल ही में प्रभास के साथ हैदराबाद में नाग अश्विन की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही '83' की अभिनेत्री और निर्माता जल्द ही वापस आएंगी और इस प्रेरक स्पोर्ट्स ड्रामा का प्रचार शुरू करेंगी, जो 24 दिसंबर को रिलीज होनेवाली है। एक व्यावसायिक निर्माता होने के नाते, दीपिका फिल्म को बड़े पैमाने पर स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।”

जहां ’83’ का ट्रेलर लॉन्च के दिन ट्रेंड कर रहा था, दिलचस्प बात यह है कि दीपिका भी दो कारणों से ट्रेंड कर रही थी - एक, फिल्म में रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) की भूमिका के रूप में और दूसरा, इस साल रिलीज होनेवाली बेहतरीन फिल्मों में से एक के निर्माता के रूप में।

'83' के अलावा, द्रौपदी के रूप में महाभारत, नाग अश्विन की अगली 'प्रोजेक्ट के', 'द इंटर्न रीमेक', 'पठान', 'फाइटर' के साथ हॉलीवुड फिल्म एसटीएक्स और शकुन बत्रा के अनटायटल्ड प्रोजेक्ट के साथ फिल्म्स की लंबी सूची है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन