1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा रणवीर सिंह का प्यार, जामनगर से लौटते ही वायरल हुआ किस वाला वीडियो

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा रणवीर सिंह का प्यार, जामनगर से लौटते ही वायरल हुआ किस वाला वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 05, 2024 06:54 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 07:13 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों पापा-मम्मी बनने की तैयारी में हैं। दोनों अपना प्रेग्नेंसी वाला वक्त एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।

Ranveer singh deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी लोगों की पसंदीदा है। दोनों खुलकर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। बीते दिनों प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही इस कपल के चर्चे हैं। दोनों ने हाल में ही बताया कि वो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस ऐलान के बाद ही दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने जामनगर पहुंचे। दोनों ने वहां खूब धूम मचाई। अब कपल जामनगर से मुंबई लौट आया है। दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। इसी दौरान दोनों का एक प्यारा रोमांटिक मोमेंट पैपराजी ने कैप्चर कर लिया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल हो रहा वीडियो

सामने आए वीडियो में दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के प्री-वेडिंग फंक्शन को जामनगर में निपटा कर मुंबई लौटे। इसी दौरान रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए गाड़ी का पिछला दरवाजा खोला और उन्हें प्यार से बिठाया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को किस की। फिर रणवीर सिंह आगे की सीट पर बैठ गए। इसकी झलक कैमरे में कैद हो गई और अब ये तेजी से वायरल होने लगी है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत साफ नजर नहीं आ रहे हैं। फिर भी ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वीडियो

ऐसा है फैंस का रिएक्शन

वैसे इस वीडियो को देखने के बाद दोनों के फैंस काफी खुश हो गए हैं। फैंस का कहना है कि दीपिका की प्रग्नेंसी के बाद रणवीर सिंह का प्यार उनके लिए और ज्यादा बढ़ गया है। दोनों के बीच का बॉन्ड बेबी की खुशखबरी के बाद से और स्ट्रॉन्ग हुआ है। वहीं कई फैंस का कहना ही कि रणवीर हमेशा से दीपिका पादुकोण की काफी ज्यादा केयर करते रहे हैं और अब जब वो प्रेग्नेंट हैं तो ऐसे में रणवीर डबल केयरिंग हो गए हैं। 

लंबे वक्त से कर रहे हैं बेबी प्लानिंग

हाल में ही दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। उनकी लूज ड्रेस में फैंस को बेबी बंप दिख गया था, जिसके बाद से ही लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वो मां बनने वाली हैं। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने इस बात को पूरी तरह कंफर्म भी कर दिया है। हाल में ही एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान भी इस ओर संकेत दिया था और बताया था कि वो और रणवीर अब अपनी फैमिली को बढ़ाना चाहते हैं। बता दें, बीते साल दीपिका पादुकण 'पठान' और 'जवान' दोनों ही हिट फिल्मों में नजर आई थीं। इसके अलावा रणवीर सिंह भी आलिया भट्ट के साथ करण जोहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। 

ये भी पढ़ें: तीसरे सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन की कहानी दिखाएंगी अदा शर्मा, 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के ट्रेलर से उठा पर्दा

फेमस एक्ट्रेस ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, अपनी ही सहेली के घर से गायब किया एक किलो सोना

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन