1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धनुष के बेटे यात्रा राजा को देखा? वायरल हुआ स्टारकिड का लुक, देखकर बोले लोग- नाना और पापा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

धनुष के बेटे यात्रा राजा को देखा? वायरल हुआ स्टारकिड का लुक, देखकर बोले लोग- नाना और पापा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 03, 2025 11:43 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 11:43 pm IST

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बड़े बेटे यात्रा राजा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। यात्रा राजा पिछले दिनों अपने नाना यानी सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां से उनका वीडियो सामने आने के बाद अब हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं।

yathra raja- India TV Hindi
धनुष के बेटे यात्रा राजा के शुरू हुए चर्चे Image Source : INSTAGRAM/@AISHWARYARAJINI

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं और फिल्म ने 71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और कमाई की रफ्तार अभी भी स्लो नहीं हुई है। फिल्म अपने 100 करोड़ कलेक्शन की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस बीच धनुष के बेटे यात्रा राजा भी चर्चा में आ गए हैं। धनुष ने 2004 में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे बड़ा बेटा यात्रा राजा और छोटा बेटा लिंगा राजा हुए। हाल ही में यात्रा राजा अपने नाना यानी सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्हें देखने के बाद फैंस ये जानने को बेताबा हैं कि आखिर यात्रा राजा फिल्मों की दुनिया में कब कदम रखेंगे।

साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित स्टारकिड

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बेटे यात्रा और लिंगा राजा साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं, क्योंकि वे एक नहीं बल्कि दो सुपरस्टार्स से संबंध रखते हैं। धनुष का बेटा होने के साथ ही वह सुपरस्टार रजनीकांत के नाती हैं, जिसके चलते अक्सर इनके चर्चे जोरों पर रहते हैं। धनुष के दोनों बेटे फिलहाल लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन फैंस और कैमरे अक्सर ही इन्हें तलाशते रहते हैं। खासतौर पर यात्रा राजा को लेकर अक्सर सवाल होते हैं कि वह फिल्मों की दुनिया में कब कदम रखेंगे।

नाना रजनीकांत के साथ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत

हाल ही में यात्रा राजा ने अपने नाना रजनीकांत के साथ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में शिरकत की, जहां वह काफी डैशिंग लुक में दिखाई दिए। ब्लैक सूट में यात्रा राजा काफी हैंडसम लग रहे थे और अब उन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। स्टारकिड को देखने के बाद जहां कुछ ने उनके लुक्स की तुलना धनुष से की तो वहीं कुछ का कहना था कि यात्रा बिलकुल अपने नाना जैसे लगते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोगों का कहना है कि यात्रा राजा अपने पापा धनुष और नाना रजनीकांत का परफेक्ट मिक्स हैं। फैंस ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए ये पूछना भी शुरू कर दिया है कि यात्रा राजा कब डेब्यू कर रहे हैं।

धनुष के बेटे को देख फैंस हुए हैरान

धनुष के फैंस की हालिया उपस्थिति के बाद यूजर इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'धनुष मिसिंग हैं, लेकिन उनके बड़े बेटे ने उनकी कमी पूरी कर दी। वह बेहद हैंडसम हैं।' वहीं एक यूजर लिखता है- 'हे भगवान धनुष का बड़ा बेटा, बिलकुल धनुष और रजनी सर जैसा लगता है।' बता दें, यात्रा राजा धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बड़े बेटे हैं। धनुष और ऐश्वर्या 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2022 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन, अपने बच्चों की परवरिश के लिए अब भी दोनों की दोस्ती कायम है। धनुष, ऐश्वर्या से अलग होने के बाद भी उनके पिता और परिवार के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं।

ये भी पढ़ेंः 'कितने पैसे चाहिए तेरे को?' वाराणसी में दिखा सनी देओल का रौद्र रूप, छीना कैमरा, सहम उठे पैपराजी

धुरंधर की रिलीज से पहले 'कांतारा' विवाद में फंसे रणवीर सिंह, 'देवी' को GHOST कहने पर हुई FIR, माफी भी नहीं आई काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन