1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 34 साल पहले आई बॉलीवुड की पहली सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म, ब्लॉकबस्टर में थे 8 बड़े स्टार, रजनीकांत ने मारी थी ठोकर

34 साल पहले आई बॉलीवुड की पहली सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म, ब्लॉकबस्टर में थे 8 बड़े स्टार, रजनीकांत ने मारी थी ठोकर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 07, 2026 10:01 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 10:01 pm IST

34 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में धर्मेंद्र सहित 7 सुपरस्टार्स थे। लेकिन, फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा को कास्टिंग के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने खूब धूम मचाई थी।

tahalka film- India TV Hindi
1994 में रिलीज हुई थी फिल्म। Image Source : YOUTUBE/GOLDMINES BOLLYWOOD

आज के दौर में जब भी सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्मों की चर्चा होती है तो सबसे पहले 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'बॉर्डर', 'स्काई फोर्स' और 'फाइटर' जैसी फिल्मों का नाम जहन में आता है। लेकिन, 34 साल पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी एक फिल्म रिलीज हुई थी। 1992 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था। खास बात तो ये है कि इस फिल्म में एक-दो नहीं 7 बड़े स्टार थे और फिल्म के निर्देशक को कास्टिंग के मामले में खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। फिल्म का नाम था 'तहलका', जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था और फिल्म के निर्देशक थे अनिल शर्मा।

फिल्म में थी स्टार्स की टोली

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'तहलका' उनके लिए बेहद खास फिल्म थी, क्योंकि इसमें एक-दो नहीं बल्कि सात बड़े स्टार थे। फिल्म में धर्मेंद्र लीड रोल में थे और उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, शम्मी कपूर, मुकेश खन्ना, आदित्य पंचोली, प्रेम चोपड़ा और अमरीश पुरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में कई बड़ी अभिनेत्रियां भी थीं। कम ही लोग जानते हैं कि पहले ये फिल्म रजनीकांत को ऑफर हुई थी, लेकिन दक्षिण सिनेमा में निर्देशकों की हड़ताल के चलते फिल्म की शूटिंग जून में करने के लिए कहा गया, जबकि निर्देशक बर्फबारी में शूटिंग करना चाहते थे। ऐसे में रजनीकांत को ये फिल्म छोड़नी पड़ी।

धर्मेंद्र के चलते नसीरुद्दीन शाह ने की थी हां

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी अहम रोल में थे, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनकी हामी के पीछे की क्या वजह थी। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुने बिना ही हां कर दी थी और उनकी हामी के पीछे की वजह धर्मेंद्र थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था और बताया था कि धर्मेंद्र के साथ काम करने के लिए उन्होंने 'तहलका' के लिए हामी भर दी थी।

तहलका का बजट और कलेक्शन

90 के दशक में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली ये फिल्म 2 करोड़ में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और मेकर्स को मालामाल कर दिया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने स्विमसूट पहनकर दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः IFF Delhi: दिल्ली में लगेगा सिनेमा का महाकुंभ, नए फिल्ममेकर्स को भी मिलेगा मौका, बढ़ाई गई आवेदन की आखिरी डेट

नीना गुप्ता ने फैंस को याद दिलाया 'दर्द', 33 साल पुराना वीडियो किया शेयर, बताई खास बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन