1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dharmendra के साथ 25 साल से काम कर रहे छोटू की फोटो वायरल, स्टार ने सुनाई इमोशनल कहानी

Dharmendra के साथ 25 साल से काम कर रहे छोटू की फोटो वायरल, स्टार ने सुनाई इमोशनल कहानी

 Published : Apr 17, 2023 05:24 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 05:24 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने आज एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद उनकी तारीफें हो रही हैं। दरअसल, उन्होंने 25 साल से उनके साथ काम कर रहे छोटू के परिवार को फैंस से मिलवाया है।

Dharmendra House Help Chhotu- India TV Hindi
Dharmendra House Help Chhotu Image Source : TWITTER_DHARMENDRA

Dharmendra House Help Chhotu: बॉलीवुड के हीमैन के नाम से मशहूर सुपरस्टार धर्मेंद्र अपने एक्शन के लिए स्क्रीन पर पसंद किए जाते रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही उनकी सहजता और भोलापन भी लोगों को उनके तरफ खींचता है। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने जीवन से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। ऐसे में आज धर्मेंद्र ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ 25 साल से काम करने वाले छोटू और उनका परिवार दिख रहा है। अब यह तस्वीर क्यों वायरल हो रही है, यह जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। 

धर्मेंद्र का बढ़ता परिवार 

इन दिनों धर्मेंद्र के परिवार की तीसरी पीढ़ी सिनेमा जगत में एक्टिव है। उनके पोते करण देओल डेब्यू कर चुके हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र का परिवार काफी भरा पूरा है। उन्होंने दो शादियां कीं और दोनों पत्नियों से उनके 6 बच्चे हैं। लेकिन आपको बता दें कि सुपरस्टार सिर्फ इसे ही अपना परिवार नहीं मानते बल्कि अपने घर में काम करने वाले हाउस हेल्प्स को भी अपना परिवार मानते हैं। अब छोटू और उसका परिवार भी इसलिए चर्चा में है। 

छोटू की क्यूट बेटी शामली का किया नामकरण 

दरअसल, धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ एक परिवार नजर आ रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में धर्मेंद्र ने इस परिवार से मिलवाया है। धर्मेंद्र की शेयर की गई तस्वीर में एक जवान कपल है और महिला के हाथ में एक क्यूट सी बच्ची है। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'छोटू, 25 साल से मेरे साथ है, शादी कर ली, बिटिया का नामकरण हमसे करवाया- शामली।'

'केजीएफ' और 'कांतारा' के मेकर्स का नया धमाका, 'पुष्पा' के विलेन के साथ 'धूमम' के फर्स्ट लुक से मचाया गदर

इन फिल्मों में नजर आएंगे धर्मेंद्र 

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र 87 की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने फॉर्म हाउस से खेती किसानी के काम करने वाली तस्वीरें शेयर करते हैं। साथ ही वह लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। जल्द ही वह करण जौहर निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनती अपकमिंग फिल्मों में 'अपने 2', 'इक्कीस' भी शामिल हैं।

Pooja Hegde ने बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहनी रिवीलिंग ड्रेस, लोगों ने लगा दी क्लास; बोले- तमीज है कि नहीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन