1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, भारत में 1000 करोड़ पार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड रहा इतना कलेक्शन

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, भारत में 1000 करोड़ पार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड रहा इतना कलेक्शन

 Published : Apr 06, 2026 10:32 am IST,  Updated : Apr 06, 2026 10:32 am IST

'धुरंधर: द रिवेंज' ने महज 18 दिनों में भारत के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपने 18वें दिन फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM/@ADITYADHARFILMS

आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं है। अपने तीसरे वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और भले ही इसने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हों, लेकिन अब इस फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 18 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को भी मिल रहा है और इसी वजह से इसकी कमाई में बढ़त्तरी हो रही है।

धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ क्लब में की एंट्री

Sacnilk के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने अपने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत के बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 1,013.77 करोड़ रुपये हो गई है। यह फिल्म अभी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है और जल्द ही यह 'बाहुबली 2' के लाइफटाइम कलेक्शन 1,030.42 करोड़ रुपयेको पीछे छोड़कर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी।

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1,605.74 करोड़ रुपये कमाए हैं, जहां भारत में अपनी कमाई के साथ रणवीर सिंह की यह फिल्म अभी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं अपने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ यह फिल्म चौथे स्थान पर है और इसे 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2' और 'दंगल' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ना होगा।

18 दिन में छा गई धुरंधर 2

रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 18 दिनों में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे बेहतरीन स्टार्स भी हैं। इसमें यामी गौतम भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक इंडियन स्पाई की कहानी दिखाई गई है।

ये भी पढे़ं-

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर मां पूनम ने तोड़ी चुप्पी, बयान हुआ वायरल

गंगा किनारे साउथ एक्टर ने की शादी, सुमुखा ने पत्नी मैत्री संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन