1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आने लगे धुरंधर 2 के रिव्यू, डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के दिल में उतरी कहानी, बोले- 'शोले से भी 100 गुना अच्छी'

आने लगे धुरंधर 2 के रिव्यू, डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के दिल में उतरी कहानी, बोले- 'शोले से भी 100 गुना अच्छी'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 18, 2026 11:47 am IST,  Updated : Mar 18, 2026 11:47 am IST

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देख ली है और अपना रिव्यू भी शेयर किया है। उन्होंने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है और इसे शोले से भी अच्छा बताया है।

Dhurandhar 2- India TV Hindi
धुरंधर 2 Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH

धुरंधर 2 कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले आज यानी 18 मार्च की शाम 5 बजे से धुरंधर 2 के पेड़ प्रिव्यू शोज भी शुरू हो जाएंगे। दर्शक फिल्म को देखें और इसका रिव्यू करें इससे पहले ही धुरंधर 2 के रिव्यू के रुझान सामने आने लगे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देख ली है और अपनी प्रतिक्रिया भी शेयर की है। राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देखने के बाद एक लंबा चौंड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने धुरंधर 2 को शोले से भी अच्छी फिल्म बताया है और जमकर तारीफ की है। 

धुरंधर 2 देख क्या बोले राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को देखने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'कल रात धुरंधर 2 देखने के बाद, इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए, चाहे वह अपेक्षित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच का प्रभाव हो, यह शोले से 100 गुना अधिक भव्य होगी और मुग़ल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी महानतम फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। आगे की फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगती हैं। यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है। और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उसका निर्मम अंत। निर्देशक शब्द की वर्तनी भी अब आदित्य धर के नाम से शुरू होगी। और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यह समझदारी और बुद्धिमानी होगी कि वे अपना सारा काम छोड़कर धुरंधर 2 का पहला शो पहले दिन ही देख लें।'

यामी गौतम ने भी की थी तारीफ

बता दें कि इससे पहले धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और बॉलीवुड हीरोइन यामी गौतम ने भी फिल्म की खूब तारीफ की थी। करीब 1 हफ्ते पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान यामी ने बताया था कि उन्होंने धुरंधर 2 देख ली है और उन्हें खूब पसंद आई है। साथ ही यामी ने ये भी बताया था कि ये फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। अब फिल्म धुरंधर 2 के आज से पेड़ प्रिव्यूज शो शुरू हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- अश्लील और फूहड़ गाने पर भड़के रवि किशन, धुरंधर की तारीफ में भी बोले- 'बिना भद्दे सीन्स से कमाए कई सौ करोड़'

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को दी धमकी, बोले- 'भुगतने होंगे गंभीर परिणाम'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन