Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को दी धमकी, बोले- 'भुगतने होंगे गंभीर परिणाम'

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को दी धमकी, बोले- 'भुगतने होंगे गंभीर परिणाम'

Written By: Shyamoo Pathak Published : Mar 18, 2026 10:23 am IST, Updated : Mar 18, 2026 10:23 am IST

पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी गिरेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। फोन कर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए धमकाया है।

Gippy Grewal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@GIPPYGREWAL गिप्पी गिरेवाल

चंडीगढ़। पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देने का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अपुष्ट ऑडियो में कॉल करने वाला ग्रेवाल से यह कहता सुनाई देता है कि गायक ने उसके पहले के संदेश का जवाब नहीं दिया। कथित फोन कॉल में बराड़ को यह कहते सुना जा सकता है कि अभिनेता उसके संदेश को अनदेखा न करे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की। गोल्डी बराड़ 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक है। 

पहले भी गैंगस्टर ने दी हैं धमकी

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी फिल्मी सितारों में से किसी को धमकी दी है। इससे पहले भी गैंगस्टर गोल्डी कई फिल्मी सितारों को धमका चुका है। साथ ही सलमान खान को भी धमकी दी थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब गोल्डी ने गिप्पी गिरेवाल को भी धमकी दी है। इसके बाद से गैंगस्टर की ये धमकी चारों तरफ सुर्खियां बटोर रही है।

 

फिल्मी दुनिया पर छा रहा गैंगस्टर्स का आतंक

बता दें कि बॉलीवुड समेत हिंदुस्तान की फिल्म इंडस्ट्री ने एक दौर ऐसा भी देखा है जब अंडरवर्ल्ड का राज चलता था। गैंगस्टर्स दिन दहाड़े फिल्मी दुनिया पर अपना राज चलाया करते थे। इतना ही नहीं टी सीरीज के मालिक गुल्शन कुमार की दिन दहाड़े गैंगस्टर ने ही मौत के घाट उतार दिया था। लेकिन बीते कुछ साल से ये ट्रेंड बिल्कुल कम हो गया था। लेकिन लॉरेंस विश्नोई गैंग के राइज होने के बाद से गैंगस्टर्स का दबदबा बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों शुभम लोनकर नाम के एक गैंगस्टर ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग भी कराई थी। कभी गोल्डी और लॉरेंस एक ही गैंग में हुआ करते थे। लेकिन बाद में दोनों ने अपने-अपने गुट बना लिए। गोल्डी बराड़ भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी है। अब गिप्पी गिरेवाल को भी धमकी दे रहा है। गिप्पी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे हैं और सिंगर के साथ अपनी एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! आज खुल जाएंगे धुरंधर 2 की कहानी के सारे राज, 47 करोड़ रुपयों की एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र का दबदबा

1982 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक्टर, आतंकी हमले में गई थी जिसकी जान, पत्नी-बच्चे संग समंदर में दफ्न हो गई थीं 329 जिंदगियां

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement