आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले यानी आज बुधवार को ही इसकी कहानी के सारे राज खुलने वाले हैं। धुरंधर 2 का प्रीमियर शो आज यानी 18 मार्च की शाम 5 बजे से ही शुरू हो जाएगा। 3 घंटे 49 मिनट की इस कहानी के सारे राज आज शाम के पहले शो के बाद ही सोशल मीडिया पर तैरते नजर आने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने कहानी के हर पहलू को लेकर सीक्रेसी बनाए रखी है। फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी तरह का इंटरव्यू नहीं दे रही है और राकेश बेदी इन दिनों अपने परिवार संग पहाड़ों में छुट्टियां मना रहे हैं। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म के सितारों को रिलीज से पहले किसी तरह के मीडिया इंट्रेक्शन से बचने की सलाह दी है।
धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है और मेकर्स भी जानते हैं कि इसके पहले दिन की ओपनिंग 100 करोड़ रुपयों का कलेक्शन भी पार कर सकती है। अब तक फिल्म ने भारत में ही 47 करोड़ रुपयों से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की मानें धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही 60 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। लेकिन सबसे ज्यादा टिकिट्स महाराष्ट्र में बिके हैं और 10 करोड़ रुपयों से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन किया गया है। खास बात ये है कि आंध्र प्रदेश से भी 1 करोड़ रुपयों से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन का आंकड़ा देखने को मिल रहा है और धुरंधर का साउथ में भी जलवा देखने को मिलने वाला है।
उस्ताद भगत सिंह फिल्म भी 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है जिसमें आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है और इसे साउथ में बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म पहले मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी। लेकिन जैसे ही टॉक्सिक के मेकर्स ने धुरंधर के साथ फिल्म रिलीज का फैसला बदला तो पवन कल्याण की फिल्म ने 19 मार्च की तारीख तय कर दी। अब उस्ताद भगत सिंह फिल्म की बॉक्स ऑफिस टक्कर धुरंधर 2 से होने वाली है। अब देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन बाजी मार पाता है।
'धुरंधर 2' पर लगे 21 कट, मिला A सर्टिफिकेट, जानें कितनी होगी फिल्म की लंबाई और क्या-क्या बदला
संपादक की पसंद