Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1982 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक्टर, आतंकी हमले में गई थी जिसकी जान, पत्नी-बच्चे संग समंदर में दफ्न हो गई थीं 329 जिंदगियां

1982 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक्टर, आतंकी हमले में गई थी जिसकी जान, पत्नी-बच्चे संग समंदर में दफ्न हो गई थीं 329 जिंदगियां

Written By: Priya Shukla Published : Mar 18, 2026 06:30 am IST, Updated : Mar 18, 2026 06:30 am IST

'नदिया के पार' 1982 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी, जिसके कलाकारों ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया। इसी फिल्म में नजर आए एक एक्टर ने आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी थी और उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बच्चे की भी इस हमले में मौत हो गई।

inder thakur- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB RAJSHRI इंदर ठाकुर।

फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसे सितारे रहे, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी जान गंवा दी। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता की दर्दनाक कहानी बताते हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई और फैशन डिजाइनिंग की दुनिया का भी जाना-माना नाम रहे। लेकिन, कम उम्र में ही इस दुनिया में उनकी मौत हो गई। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बच्चों सहित 329 लोगों की जान चली गई। हम बात कर रहे हैं 1982 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'नदिया के पार' की, जिसमें इंदर ठाकुर भी नजर आए थे। इंदर ठाकुर का पूरा नाम इंदर हीरालाल ठाकुर था और वह एक एक्टर होने के साथ-साथ नामी फैशन डिजाइनर और इंटरनेशनल मॉडल भी रह चुके थे। वह हिंदी सिनेमा के जाने-माने विलेन हीरालाल ठाकुर के बेटे थे।

पिता की राह पर चलकर बने एक्टर

इंदर ठाकुर के पिता हीरालाल ठाकुर अपने दौर के नामी एक्टर थे। इंदर भी अपने पिता की ही तरह एक्टर बनने का सपना देखते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की, फिर फैशन डिजाइनर के तौर पर भी काम किया और अभिनय की दुनिया में भी छाप छोड़ने में सफल रहे। 'नदिया के पार' में उनके अभिनय को खूब तारीफें मिलीं, लेकिन कम ही उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत एक भयानक आतंकी हमले में हुई थी। 23 जून 1985 को एयर इंडिया की उड़ान 182 में सफर कर रहे थे, जिसे 'कनिष्क' भी कहा जाता ता। टोरंटो से लंदन होते हुए ये फ्लाइट भारत जा रही थी, तभी इस विमान में आयरलैंड तट के पास बम विस्फोट हुआ और इंदर ठाकुर और उनके परिवार के साथ 329 लोगों ने इस आतंकवादी हमले में जान गंवा दी।

पूरी करियर में सिर्फ 3-4 फिल्में कर पाए इंदर ठाकुर

इंदर ठाकुर अपने फिल्मी करियर में कुछ 3-4 फिल्में ही कर पाए थे। उन्हें आमतौर पर 'नदिया के पार' के लिए याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने सचिन पिलगांवकर के बड़े भाई की भूमिका निभाई थी। आज इंदर ठाकुर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अब भी नदिया के पार में अपने किरदार के लिए याद किए जाते हैं। आज अगर वह इस दुनिया में होते तो फिल्मी दुनिया के साथ-साथ फैशन वर्ल्ड का भी जाना-माना नाम होते, क्योंकि वह मशहूर फैशन डिजाइनर भी थे। इंदर ने 1985 में ही इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर का अवॉर्ड भी जीता था।

एयर इंडिया विमान हादसे में गई जान

इंदर ठाकुर फिल्मी दुनिया में छाए हुए थे। बहुत ही कम समय में उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी। लेकिन, 1985 में एयर इंडिया विमान हादसे में उनकी जान चली गई। 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट 182 ने टोरंटो से भारत के लिए उड़ान भरी थी, जिस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों ने इस फ्लाइट को बम से उड़ा दिया, जिसमें इंदर, उनकी पत्नी, चार साल का बेटा भी सवार थे। इसे कनाडा के इतिहास का सबसे भयानक आतंकवादी हमला माना जाता है, जिसमें इंदर, उनकी पत्नी और बेटे के साथ 329 लोगों ने जान गंवा दी। विमान अटलांटिक महासागर में जाकर समा गया और घरवालों को इंदर और उनके परिवार के शव तक नहीं मिल सके।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर 2' पर लगे 21 कट, मिला A सर्टिफिकेट, जानें कितनी होगी फिल्म की लंबाई और क्या-क्या बदला

सुपरस्टार की साली, जादू-टोने वाली का निभाया रोल, अब सरेआम बोलीं- 'मुझे काम चाहिए'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement