1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की फिल्म पर बरसी भोलेनाथ की कृपा, 18वें दिन भी कम नहीं हुआ 'धुरंधर' का खुमार, खूब हुई नोटों की बारिश

रणवीर सिंह की फिल्म पर बरसी भोलेनाथ की कृपा, 18वें दिन भी कम नहीं हुआ 'धुरंधर' का खुमार, खूब हुई नोटों की बारिश

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 22, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 11:35 pm IST

रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर ' का क्रेज है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही। दिन पर दिन फिल्म की कमाई के आंकड़े आसमान छूते जा रहे हैं। सोमवार को भी इस फिल्म पर नोटों की खूब बारिश हुई।

Dhurandhar- India TV Hindi
धुरंधर। Image Source : INSTAGRAM/@ OFFICIALJIOSTUDIOS

रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और अब भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। जब से ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। हर तरफ धुरंधर के ही चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन, गानों की धूम देखने को मिल रही है। वहीं 17 दिन गुजर जाने के बाद भी सिनेमाघरों से भी फिल्म टस से मस नहीं हुई है और लगातार नोट छाप रही है। अब फिल्म की कमाई के 18वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिससे पता चलता है कि अब भी धुरंधर का जलवा कायम है। अब तक बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन कर रही धुरंधर ने तीसरे सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई का सिलसिला जारी रखा और ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया।

तीसरे वीक में भी धुरंधर की धुआंधार कमाई जारी

धुरंधर अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और तीसरे सोमवार का टेस्ट भी इसने अच्छे नंबरों से पास किया। तीसरे सोमवार को भी धुरंधर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ने 18वें दिन 16 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया, जो तीसरे हफ्ते के हिसाब से काफी शानदार है। इस साल रिलीज हुई कई बिग बजट फिल्में जहां ओपनिंग डे पर भी इतना कलेक्ट नहीं कर पाईं, वहीं धुरंधर ने इस कलेक्शन के साथ एक नया इतिहास बना लिया है।

धुरंधर का अब तक का कलेक्शन

धुरंधर के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म अब 600 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है और वर्ल्डवाइड इसने 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार तक इस फिल्म ने 579 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था और अब सोमवार के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो ये आंकड़ा 594 करोड़ पहुंच गया है और इसी के साथ फिल्म ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। 600 करोड़ कमाई के बाद रणवीर की धुरंधर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ जाएगी।

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'धुरंधर' जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने से बस कुछ ही कदम दूर नजर आ रही है। फिलहाल ये विक्की कौशल स्टारर 'छावा' से कुछ कदम ही पीछे है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 600.10 करोड़ है। मंगलवार की कमाई के साथ रणवीर की फिल्म विक्की की फिल्म से आगे निकल जाएगी।

ये भी पढ़ेंः निक जोनास बने 'बॉलीवुड पगलू', पहले भाइयों संग दिखाई 'शरारत', अब 45 साल पुराने हिंदी गाने पर प्रियंका संग किया डांस

बेटी सिमर की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छाईं अक्षय की बहन अलका, देखकर बोले फैन- बॉलीवुड में होतीं तो..

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन