1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 3 साल लिव-इन में रही DDLJ की चुटकी, 3 ही महीने में टूटा रिश्ता, जानें अब कहां है सोनाक्षी सिन्हा की बहन?

3 साल लिव-इन में रही DDLJ की चुटकी, 3 ही महीने में टूटा रिश्ता, जानें अब कहां है सोनाक्षी सिन्हा की बहन?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 09, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 02:31 pm IST

शाहरुख खान और काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में चुटकी के रोल में नजर आईं पूजा रूपारेल, अब फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। लेकिन, अब अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं।

Pooja Ruparel- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा की मौसेरी बहन हैं पूजा रूपारेल Image Source : YRF

बॉलीवुड में कई कलाकार हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू किया और अब फिल्म जगत से दूरी बना चुके हैं। इन्हीं में से एक पूजा रूपारेल भी हैं, जो शाहरुख खान और काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में नजर आए थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में पूजा ने 'चुटकी' का किरदार निभाया था, जो सिमरन और राज की लव स्टोरी को आगे बढ़ाने और शादी में मदद करती है। लेकिन, डीडीएलजे की ये क्यूट चुटकी अब बड़े पर्दे और दर्शकों की नजरों से ओझल हो चुकी है। कम ही लोग जानते हैं कि पूजा सोनाक्षी सिन्हा की कजिन हैं। पूजा की मां सुनीता और सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा बहनें हैं, इस नाते पूजा और सोनाक्षी मौसेरी बहनें हुईं।

3 साल डेटिंग के बाद की थी शादी

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अपनी मासूमियत से सबका दिल जीतने वाली पूजा रूपारेल ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी स्ट्रगल और उतार चढ़ाव देखे हैं। वह लंबे समय तक डिप्रेशन और स्ट्रगल की चपेट में भी रह चुकी हैं। पूजा ने कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने ही अपनी मां और छोटी बहन की देखभाल की। लेकिन, कुछ ही समय बाद पूजा ने अपनी मां को भी खो दिया, जिसने उन्हें बुरी तरह तोड़कर रख दिया। इस दुख की घड़ी में उनकी मौसी पूनम सिन्हा उनके साथ रहीं और उन्हें और उनकी छोटी बहन को संभाला।

सोनाक्षी की मां बनीं सहारा

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में पूजा ने बताया कि उनकी मुश्किल घड़ी में सोनाक्षी सिन्हा की मां और उनकी मौसी पूनम सिन्हा उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने सिन्हा परिवार की तारीफ करते हुए कहा - 'वह सभी बहुत सपोर्टिव हैं। खासकर, सोनाक्षी की मां, वह बहुत प्यारी हैं। वह मेरी मां की बहन हैं और मां के गुजर जाने के बाद उन्होंने ही मुझे पूरी तरह संभाला है। उन्होंने हमेशा सुनिश्चित किया है कि मुझे कभी अकेलापन महसूस न हो। मां के गुजर जाने के बाद उन्होंने मुझसे कहा था- परेशान मत हो, मैं हूं ना।'

3 ही महीने में टूट गई थी शादी

बातचीत में पूजा ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की और खुलासा किया कि वह तीन साल तक एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों ने एक-दूसरे को लंबा समय देने के बाद शादी कर ली, लेकिन 3 ही महीने में उनकी शादी टूट गई। पूजा ने बताया कि जब वह लिव इन में थीं, कभी उनके पार्टनर ने उनसे ये नहीं कहा कि उसे अब उनके साथ नहीं रहना। वह कभी इस पर बात नहीं करता था।

बात करने के लिए लेनी पड़ती थी बुकिंग- पूजा

पूजा कहती हैं- 'अगर मुझे कभी उससे किसी टॉपिक पर बात करनी हो तो वह कहता- सोमवार को इस पर बात करते हैं। उससे बात करने के लिए बुकिंग लेनी पड़ती थी। वो इमोशनल नहीं था और मैं बहुत इमोशनल ती। मुझे उसके साथ रहते हुए भी अकेलापन महसूस होता था। फिर लगा हो गया, शादी के बाद 2.5 महीने विदेश घूमी और फिर सीधे तौर पर तलाक के लिए कह दिया।'

ये भी पढ़ेंः 20 करोड़ में बनी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर झटके 200 करोड़ और जीते 10 अवॉर्ड, 2024 में किया था बड़ा धमाका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन