दिव्या दत्ता बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हैं और अब तक 147 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म छावा में दमदार किरदार निभाने वाली दिव्या 47 साल की हैं और अभी तक शादी नहीं की है। हाल ही में दिव्या ने अपने दोस्त सोनू निगम की दोस्ती को याद किया और उसकी तारीफें कीं। दिव्या बीते 30 जुलाई को एक वीडियो शेयर किया और एक सच्चे दोस्त की दिल से तारीफ करते हुए बताया कि कैसे ब्रेकअप के बाद वे सोनू निगम के कमरे में रोया करती थीं। कैसे हर बुरे वक्त में उनके दोस्त सोनू निगम मुसीबतों के हर पड़ाव पर पक्के दोस्त की तरह खड़े रहे। दिव्या ने अपनी दोस्ती को कई साल पुरानी बताते हुए कुछ तस्वीरें लगा एक वीडियो शेयर किया था। जिनमें दोनों की दोस्ती के कई साल इस बात की गवाही देते हैं कि बदलती दुनिया में अभी भी कुछ ठहराव बाकी है।
सोनू निगम के जन्मदिन पर दी थी बधाई
बता दें कि बीते 30 जुलाई को बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम का जन्मदिन था। सोनू निगम एक बेहतरीन सिंगर के साथ अच्छे और पारिवारिक इंसान हैं। सोनू निगम भी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता के अच्छे दोस्त हैं और दोनों लंबे समय से फिल्मी दुनिया में काम कर रहे हैं। दिव्या दत्ता ने सोनू निगम के जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में बधाई देते हुए कुछ पानी तस्वीरें और एक भावुक नोट लिखा था। नोट में दिव्या लिखती हैं, 'ये वाली दोस्ती बहुत खास है। तुम मेरी जिंदगी के हर मोड़ पर एक सहारे की तरह खड़े रहे। मैं ब्रेकअप के बाद तुम्हारे घर में रोती थी और तुम हमेशा मुझे सहारा दिया करते थे। मैं तुमसे प्यार करती हूं और चाहती हूं कि ऐसी ही दोस्ती बनी रहे।'
नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं दिव्या दत्ता
बता दें कि दिव्या दत्ता 47 साल की हैं और अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन करियर के फ्रंट पर दिव्या ने खूब नाम कमाया है। अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में और किरदार निभाने वाली दिव्या 2017 में नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिव्या को फिल्म 'इरादा' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। दिव्या ने साल 1994 में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म इश्क में जीना इश्क में मरना से करियर शुरू करने वाली दिव्या ने अब तक 145 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
सगाई तोड़ी लेकिन नहीं की शादी
बता दें कि दिव्या दत्ता ने कभी शादी नहीं की। हालांकि बीते कुछ साल पहले कुछ अफवाहें सामने आई थीं कि उन्होंने शादी कर ली है। लेकिन बाद में दिव्या ने इस तरह की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। हाालंकि 2005 में दिव्या की लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप शेरगिल नाम के इंसान के साथ एंगेजमेंट की खबरें आई थीं। लेकिन दिव्या इस बारे में कभी बात नहीं करती हैं। हालांकि टीवी में एक दफा दिव्या ने 'शन्नो की शादी' नाम के सीरियल में हीरोइन का रोल किया था। जिसके लीड हीरो विकास भल्ला के साथ उनका नाम जोड़ा गया था। लेकिन समय रहते ये रिश्ता हवा हो गया। अब दिव्या सिंगल जिंदगी जीती हैं और मुंबई में रहते हुए कमाल के किरदार लोगों के लिए लाती रहती हैं।