1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Doctor Strange 2 Box Office Collection: रिलीज के साथ ही डॉक्टर स्ट्रेंज ने बनाया रिकॉर्ड, पहले ही दिन कमा लिए इतने करोड़

Doctor Strange 2 Box Office Collection: रिलीज के साथ ही डॉक्टर स्ट्रेंज ने बनाया रिकॉर्ड, पहले ही दिन कमा लिए इतने करोड़

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 07, 2022 06:42 pm IST,  Updated : May 07, 2022 06:42 pm IST

 Doctor Strange 2 Box Office Collection: मार्वल स्टूडियो की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज ने रिलीज के साथ ही कमाल कर दिया है। 

Doctor Strange 2 Box Office Collection:- India TV Hindi
Doctor Strange 2 Box Office Collection Image Source : MARVEL.COM

Doctor Strange 2 Box Office Collection: मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब रही है। रिलीज के पहले ही दिन कमाई का रिकॉर्ड बनाते हुए फिल्म ने दर्शकों का प्यार पाया। बेनेडिक्ट कंबरबैच स्टारर फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज-2' ने पहले ही दिन के कलेक्शन में 27.50 करोड़ रुपये अपनी झोली में भर लिए हैं। इस कमाई के साथ यह फिल्म भारत में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजपाल से लेकर रुबीना दिलैक तक, ये कंटेस्टेंट्स करेंगे स्टंट्स से दो-दो हाथ

2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर अंग्रेजी के अलावा हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई इस फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम दौड़ रही यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लिए मुश्किलें खड़ी होने वाली है।

Janhit Mein Jaari Trailer: नुसरत भरूचा की फिल्म कॉमेडी के साथ दे रही है शानदार सोशल मैसेज

'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' देखने जा रहे लोगों के लिए इन दिनों सिनेमाघरों में एक सरप्राइज भी है। बता दें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में 'Avatar 2' का ट्रेलर भी दिखाया जा रहा है। इस फिल्म के लिए लोगों का क्रेज देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धमाका होने वाला है क्योंकि जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Janhit Mein Jaari में अपने रोल को लेकर ट्रोल हुई थीं नुसरत भरूचा, अब एक्ट्रेस ने दिया है मुंहतोड़ जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन