1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dream Girl 2 Trailer: दिलों में हलचल मचाने आ रही है पूजा, आयुष्मान खुराना की अदाएं करेगी मदहोश

Dream Girl 2 Trailer: दिलों में हलचल मचाने आ रही है पूजा, आयुष्मान खुराना की अदाएं करेगी मदहोश

 Published : Aug 01, 2023 07:27 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 07:33 pm IST

Dream Girl 2 Trailer: अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Dream Girl 2 Trailer- India TV Hindi
Dream Girl 2 Trailer Image Source : INDIA TV

Dream Girl 2 Trailer: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज से पहले एक्टर ने एक और नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट भी अनोखे अंदाज में नजर आ रही है। इस पोस्टर में आयुष्मान खुराना उर्फ पूजा ने लाल लहंगा पहना हुआ है। इस पोस्टर के बाद 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में पूजा की नजाकत और अदाएं देख आपके दिलों की धड़कन भी तेजी हो जाएंगी। दोनों का लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर 

पोस्टर में आयुष्मान खुराना का पूजा वाला लुक देखने को मिल रहा है। आयुष्मान के साथ इस पोस्टर में आपको फिल्म की स्टार कास्ट भी दिखाई देगी। आयुष्मान खुराना का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लाल लहंगे में एक्टर काफी खूबसूरत लग रहे हैं। लोगों अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टार कास्ट भी फिल्म की दमदार है। बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' साल 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। 

ड्रीम गर्ल 2 का शानदार ट्रेलर
फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' से आयुष्मान खुराना के नए लुक के बाद शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में स्टार कास्ट की झलक भी दिखाई गई है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म के पहले पार्ट में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरुचा लीड रोल में थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 

ड्रीम गर्ल 2 इस दिन होगी रिलीज 
'ड्रीम गर्ल 2' में आपको कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा। एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें-

Mrunal Thakur की इन फिल्मों और वेब सीरीज ने जीता फैंस का दिल, टीवी के बाद ओटीटी पर भी मचा चुकी हैं धमाल

RARKPK BO Collection Day 4: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' चौथे दिन नहीं दिखा पाई कमाल, इतना किया कलेक्शन

ओटीटी पर देखें ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज, दमदार कहानी देख आ जाएगा मजा

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन