Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डंकी' को लगा तगड़ा झटका, 'सालार' के सामने दूसरे दिन लुढ़क गई शाहरुख खान की फिल्म

'डंकी' को लगा तगड़ा झटका, 'सालार' के सामने दूसरे दिन लुढ़क गई शाहरुख खान की फिल्म

Written By: Sarika Swaroop @sarikaswaroop8 Published : Dec 23, 2023 09:16 am IST, Updated : Dec 23, 2023 09:16 am IST

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की। उम्मीद थी कि शाहरुख खान की ये फिल्म भी पठान' और 'जवान' की तरह ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन इसका उल्टा हुआ। 'सालार' के आने से 'डंकी' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। जानिए डंकी का दूसरे दिन का कलेक्शन।

Dunki, Shah rukh khan- India TV Hindi
Image Source : DESIGN 'डंकी' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है। बीते दिन कई शोज हाउसफुल रहे। सोशल मीडिया पर भी फैंस क्रेजी होते नजर आए। शाहरुख खान के लिए दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। पहले दिन तो शाहरुख की फिल्म से तगड़ी कमाई की लेकिन दूसरे दिन 'सालार' के आने से फिल्म कमाई के मामले में काफी पीछे छूट गई है। जानिए डंकी का दूसरे दिन का कलेक्शन।

'डंकी' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के अब तक के रिपोर्ट के अनुसार ‘डंकी’ ने रिलीज के दूसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी।इसी के साथ ‘डंकी’ का दो दिन का कुल कलेक्शन अब 49 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ‘डंकी’ के वर्ल्डवाइड कमाई की बात करे तो शाहरुख खान की इस फिल्म ने दुनिया भर में 58 करोड़ का कलेक्शन किया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' को लेकर काफी बज था। हालांकि, फिल्म के अब तक के कलेक्शन को देखकर यही लग रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म 'पठान' और 'जवान' की तरह रिकार्ड बनाने में अफसल साबित हुई है। 

फिल्म 'डंकी' के बारे में खास बातें 

बात करें 'डंकी' की तो इस फिल्म में शाह रुखखान के साथ विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों और उनके हालातों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शीर्षक आप्रवासियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक टर्म से संबंधित है जिसे डंकी फ्लाई के रूप में जाना जाता है। 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। 

ये भी पढ़ें:

भारती सिंह के बेटे ‘गोला’ का नया वीडियो आया सामने, क्यूटनेस देख दिल हारे फैंस

'बिग बॉस 17' में मन्नारा और मुनव्वर के बीच हुई भयंकर लड़ाई, अंकिता और अभिषेक ने भी मचाया खूब बवाल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement