1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर प्रकाश राज को ED ने किया तलब, प्रणव ज्वैल्स के मामले में पूछताछ के लिए भेजा समन

एक्टर प्रकाश राज को ED ने किया तलब, प्रणव ज्वैल्स के मामले में पूछताछ के लिए भेजा समन

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Ritu Tripathi
 Published : Nov 23, 2023 06:34 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 09:22 pm IST

जनता से गोल्ड स्कीम के जरिये 100 करोड़ रुपये का घपला करने वाले प्रणव ज्वैलर्स के मामले में अब एक्टर प्रकाश राज भी ईडी के निशाने पर हैं। उन्हें समन भेजा गया है। बता दें कि प्रकाश राज कंपनी के ब्रांड एंडोर्समेंट का हिस्सा हैं।

Prakash Raj- India TV Hindi
Prakash Raj Image Source : X

नई दिल्लीः साउथ इंडस्टी के बेबाक एक्टर प्रकाश राज को लेकर एक खबर सामने आई है। उन्हों ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है और समन भेजा है। जानकारी के अनुसार ईडी ने त्रिची स्थित एक ज्वैलर्स ग्रुप के खिलाफ पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अभिनेता प्रकाश राज को बुलाया है। 

प्रकाश राज हैं कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर

आपको बता दें कि प्रणव ज्वैलर्स की एडवरटाइजिंग यानी एंड्रोसेमेंट मशहूर अभिनेता प्रकाश राज करते हैं। यही वजह है कि ज्वेलर्स पर छापेमारी के बाद अब जांच एजेंसी ने प्रकाश राज को नोटिस भेजा है।

100 करोड़ रुपए लेकर भागा प्रणव ज्वैलर्स 

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने त्रिची की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज एक एफआईआर के बाद प्रणव ज्वैलर्स के खिलाफ PMLA के तहत केस दर्ज किया। इस एफआईआर में आरोप है कि प्रणव ज्वेलर्स ने जनता से मोटा रिटर्न देने का वादा कर करीब 100 करोड़ रुपए सोने से जुड़ी एक पोंजी स्कीम (गोल्ड स्कीम) में निवेश करवाया। लेकिन बाद में प्रणव ज्वेलर्स अपने वादे से मुकर गया और तमिलनाडु में तमाम शोरूम रातों-रात बन्द कर दिए। प्रणव ज्वेलर्स के चेन्नई, इरोड, नागरकोइल, मदुरै, कुंबकोणाम और पुदुच्चेरी जैसे शहरों में बड़े शोरूम थे जहां लोगों ने इस गोल्ड स्कीम में 1 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक इन्वेस्ट किये थे, लेकिन बाद में सभी ठगे गए।

 11 किलो 60 ग्राम सोने के गहने हुए जब्त

जनता से गोल्ड स्कीम के जरिये इक्कठा किए गए 100 करोड़ रुपये प्रणव ज्वेलर्स के लोगों ने कई शेल कंपनियों के जरिये ठिकाने लगाया, जिसकी जानकारी ईडी के हाथ लगी है। ईडी के मुताबिक जांच के दौरान पता चला है कि प्रणव ज्वेलर्स और उससे जुड़े लोगों ने धोखाधड़ी से हासिल किए इन पैसों को दूसरी शेल कंपनी में डायवर्ट कर दिया। 

जिसके बाद बुधवार को प्रणव ज्वेलर्स के ठिकानों पर रेड की गई। ED सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु के त्रिची के मशहूर प्रणव ज्वेलर्स के यहां PMLA के तहत सर्च ऑपरेशन के दौरान कई ऐसे कागजात मिले हैं जिससे करीब 23 लाख 70 हजार रुपए के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली है। इतना ही नहीं, ईडी ने सर्च के दौरान 11 किलो 60 ग्राम सोने के गहनों को भी जब्त किया है।

इन्हें भी पढ़ेंः 400 फिल्मों की एक्टिंग, पाए कई अवॉर्डस; अब 10 की परीक्षा देने जा रहा ये एक्टर

'एनिमल' के धांसू ट्रेलर से रणबीर कपूर ने मचाई तबाही, अनिल कपूर-बॉबी देओल भी कर रहे कमाल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन