1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. होली की थीम पर बना 15 साल पुराना अंग्रेजी गाना, 169 मिलियन व्यूज का है रिकॉर्ड, दुनियाभर में बजा था डंका

होली की थीम पर बना 15 साल पुराना अंग्रेजी गाना, 169 मिलियन व्यूज का है रिकॉर्ड, दुनियाभर में बजा था डंका

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 12, 2025 11:40 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 11:43 am IST

15 साल पहले रिलीज हुआ एक अंग्रेजी गाने 'टेक इट ऑफ' (Take It Off) ने 169 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। इस गाने की वीडियो थीम होली की तरह रंगों से भरी है।

Holi- India TV Hindi
होली थीम पर बना वीडियो सॉन्ग Image Source : INSTAGRAM

होली के त्योहार में महज 1 दिन का समय बचा है और 14 तारीख को पूरे देश में रंगों के साथ जश्न मनाया जाएगा। होली हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है और इस दिन गली-चौबारों तक में धूम देखने को मिलती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी रंगों में डूबे नजर आते हैं और खूब धमाचौकड़ी होती है। होली के त्योहार के रंगों की थीम पर बना एक हॉलीवुड का अंग्रेजी गाना 'टेक इट ऑफ' (Take It Off) भी लोगों को खूब पसंद आया था। 15 साल पहले रिलीज हुए इस गाने की थीम होली के रंगों के जश्न से इंस्पायर था। इस गाने ने पूरी दुनिया में ऐसी धूम मचाई की यूट्यूब पर 169 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए। इतना ही नहीं इस गाने को लोगों ने न केवल प्यार दिया बल्कि इसके वीडियो को भी खूब पसंद किया। 

होली की थीम पर बना है गाने का वीडियो

इस गाने का नाम है 'टेक इट ऑफ' और इसे 15 साल पहले 2011 में रिलीज किया गया था। इस गाने को सॉन्ग राइटर 'केशा सेबर्ट' ने लिखा था। इस गाने के वीडियो में भी वे नजर आई थीं। डीजे की बीट और ऑटोट्यून से सजा ये गाना खूब हिट रहा था और अमेरिका के साथ कनाडा में भी टॉप-10 में शामिल रहा। इतना ही नहीं इस गाने ने यूरोप-अमेरिका के साथ कई दूसरे देशों में भी धूम मचाई थी। गाने का वीडियो थीम होली के त्योहार से प्रेरित है। इस गाने में जमकर रंग गुलाल उड़ते हुए देखने को मिलते हैं। ये गाना आज भी 169 मिलियन व्यूज के साथ सबसे सुपरहिट गानों की लिस्ट में टॉप पर बना है। आज भी इस गाने को लोग सुनना पसंद करते हैं। साथ ही इसके वीडियो पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। 

एल्बम का सुपरहिट रहा था गाना

बता दें कि ये गाना केशा सेबर्ट के म्यूजिक एल्बम 'एनिमल' का गान था जिसे पहले ही रिलीज किया गया था। यह गाना यूनाइटेड स्टेट्स बिलबोर्ड हॉट 100, यूनाइटेड किंगडम सिंगल्स चार्ट और कैनेडियन हॉट 100 पर चार्ट किया गया। इतना ही नहीं ये गाना कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड स्टेट्स में शीर्ष दस में पहुंच गया और हंगेरियन रेडियो पर नंबर एक पर रहा। यूनाइटेड स्टेट्स में शीर्ष दस में पहुंचने वाले इस गाने के साथ केशा इतिहास में केवल ग्यारहवीं कलाकार बन गईं, जिन्होंने अपने डेब्यू एल्बम से चार शीर्ष दस हासिल किए। इस गाने को पूरी दुनिया में पसंद किया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन