1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सिकंदर' की होगी 'कटप्पा' से टक्कर, सलमान खान की फिल्म में हुई सत्यराज की एंट्री

'सिकंदर' की होगी 'कटप्पा' से टक्कर, सलमान खान की फिल्म में हुई सत्यराज की एंट्री

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 04, 2024 01:19 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 01:19 pm IST

साजिद नाडियाडवाला की सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की कास्ट में सत्यराज उर्फ कटप्पा शामिल हुए हैं। मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी। सत्यराज उर्फ कटप्पा अब सलमान खान के साथ साजिद नाडियाडवाला फिल्म में साथ नजर आएंगे।

Salman Khan Satyaraj- India TV Hindi
सलमान खान और सत्यराज। Image Source : INSTAGRAM

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर एआर मुरीगडोस के एक साथ बतौर टीम जुड़ने की घोषणा ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। ऐसे में अब एक और मशहूर हस्ती फिल्म का हिस्सा बन रही है। फिल्म में नई एंट्री 'बाहुबली' के कटप्पा की हो रही है। सत्यराज भी अब 'सिकंदर' की टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी रोमांचक हो गया है। फिल्म की कास्ट में रश्मिका मंदाना का नाम पहले ही जुड़ा था, वो पर्दे पर सलमान के साथ बतौर लीड हीरोइन नजर आएंगी। इसके अलवा प्रतीक बब्बर भी फिल्म का हिस्सा हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। 

'सिकंदर' में सत्यराज की हुई एंट्री

आइकॉनिक 'बाहुबली' फ्रैंचाइज में कटप्पा की भूमिका के लिए पॉपुलर, सत्यराज अब मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का भी हिस्सा बन गए  हैं। बता दें कि एक्टर ने हाल ही में प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह बड़ी खबर फिल्म को और भी रोमांचक बनाती है। सत्यराज ने फिल्मों में कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं और उन्हें 'सिकंदर' में सलमान खान और अन्य स्टार्स के साथ देखना थ्रिल से भरपूर होगा। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी खबर की घोषणा की है।

यहं देखें पोस्ट

2025 में रिलीज होगी फिल्म

नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस की जा रही 'सिकंदर' को एआर मुरुगडोस डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। यह एक्शन एंटरटेनर ईद 2025 वीकेंड के दौरान रिलीज की जाएगी। फिल्म पहले कभी न महसूस किए गए सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। इस फिल्म के बीटीएस भी लगातार सामने आ रहे हैं। इस फिल्म का सलमान खान के फैंस को भी इंतजार है। आखिरी बार एक्टर 'टाइगर 3' में नजर आए थे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन