कुछ दिनों पहले शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं और इन तस्वीरों को देखने के बाद हर किसी का एक ही सवाल था कि क्या बादशाह ने दूसरी शादी कर ली? रैपर बादशाह की गुपचुप शादी काफी चर्चा में रही थी। बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया था, लेकिन अब शादी के कुश दिनों के बाद सारी अफवाहों और सवालों पर ताला लग गया है। दुल्हन ईशा रिखी ने खुद ऐलान कर दिया है कि वो बादशाह की पत्नी हैं। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें वो बादशाह के साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आ रही हैं।
सभी सवालों के ईशा ने दिए बेबाक जवाब
कई दिनों की गंभीर चर्चाओं के बाद पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की और इसकी साथ ही फैंस उत्साहित हो गए। क्या ये पति-पत्नी हैं या नहीं वाले सवाल का एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पर कुछ सवाल कुछ जवाब सेशन के बीच ने तस्वीर शेयर की और बताया कि वो शादीशुदा हैं। एक शख्स ने उनसे पूछा क्या वो रैपर के साथ शादीशुदा हैं? इसके जवाब में उन्होंने लिखा, 'हां मैं शादीशुदा हूं।' इसके साथ उन्होंने बादशाह को टैग कर दिया, लोगों को इस फायरी सवाल का जवाब इसके साथ ही मिल गया। एक शख्स ने ये भी सवाल किया कि अगर बादशाह आपके पति हैं तो आपने उनके साथ सोशल मीडिया पर एक भी तस्वीर क्यों नहीं पोस्ट की है? इसके जवाब में ही एक्ट्रेस ने प्यार भरी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो ग्रीन आउटफिट पहने बादसाह की गोद में बैठी और उन्हें गले लगाए दिख रही हैं।

क्यों नहीं सोशल मीडिया पर करते फॉलो?
इसके बाद ही कई फॉलोवर्स ने अलग-अलग सवाल शुरू कर दिए। एक शख्स ने पूछा कि ईशा और बादशाह एक दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते। इसका स्क्रीनशॉट लेकर एक्ट्रेस ने पोस्ट किया। इस सवाल से बचे बिना उन्होंने लिखा, 'सच कहूं तो मेरे पति को ये सारे जवाब देने चाहिए। पति देव दर्शकों के कई सवाल हैं। प्लीज अपनी सहुलियत के अनुसार जल्द से जल्द इनके जवाब दें।' इस जवाब के साथ ईशा ने मजाकिया अंदाज में सारा दोष अपने पति के सिर मढ़ दिया। उन्होंने ये भी जाहिर कर दिया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर जीरो-इंटरेक्शन पॉलिसी अपनाई है।
वायरल हुईं तस्वीरें
बता दें, ईशा रिखी और बादशाह की शादी की तस्वीरें कुछ हफ्ते पहले चर्चा का केंद्र बनीं। ईशा रिखी की मां ने शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें शादी की रस्में नजर आ रही थीं। शादी काफी सादगी भरे अंदाज में हुईं, ये भी तस्वीरों से जाहिर हो रहा था। इन तस्वीरों में ईशा रिखी शादी का लाल जोड़ा पहने नजर आईं, जबकि बादशाह ने बेज कुर्ता पजामा कैरी किया था।