1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Fahad Mustafa: पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा ने भरी महफिल में छुए गोविंदा के पैर, कही ये बड़ी बात

Fahad Mustafa: पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा ने भरी महफिल में छुए गोविंदा के पैर, कही ये बड़ी बात

 Published : Nov 21, 2022 03:38 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 03:38 pm IST

पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फहाद गोविंदा के पैर छु रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Fahad Mustafa/ govinda Image Source : TWITTER

Fahad Mustafa: हाल ही में दुबई में फिल्मफेयर मिडल ईस्ट अचीवर्स नाइट सेरिमनी का आयोजन किया गया था। इस सेरिमनी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ पाकिस्तानी स्टार्स भी मौजूद थें। वहीं इस सेरिमनी का एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा ने गोविंदा के साथ जो किया वो हर किसी का दिल जीत लेने वाला था।

 

मशहूर एक्ट्रेस ने जिंदगी से तंग आकर लिखी ऐसी पोस्ट, घबराये फैंस ने कहा, ‘plz कुछ गलत मत करना’

बता दें फहाद मुस्तफा भरी महफिल में गोविंदा के पास गए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस वीडियो को देखकर सब फहाद मुस्तफा की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में फहाद बोल रहे हैं, 'मैंने एक्टिंग गोविंदा सर की वजह से शुरू की। सर, हम आपके फैन हैं। हमें पाकिस्तान में लगता था कि जो भी एक्टिंग करनी है, वो आपके जैसी करनी है। फिर रणवीर आ गए। लेकिन सर आपके बहुत बड़े फैन हैं और आपके ही फैन रहेंगे। बहुत खुशकिस्मती है कि आज इस स्टेज पर खड़े हैं, जहां पर आप खड़े थे। एक बार फिर गोविंदा सर के लिए बहुत सारी तालियां होनी चाहिए क्योंकि यह सच में सपने जैसा है। मैं दिल से चाहता हूं कि पाकिस्तान और भारत दोबारा इकट्ठा हो और अच्छा-अच्छा काम करे।'

Drishyam 2 Collection Day 3: 'दृश्यम 2' ने तीसरे दिन की शानदार कमाई, हुआ 50 करोड़ का आंकड़ा पार

जैसी ही फहाद मुस्तफा ने गोविंदा के पैर छुए गोविंदा ने फहाद से हाथ मिलाया और गले से लगा लिया। पास में ही रणवीर सिंह भी बैठे थे। फहाद ने उनसे भी हाथ मिलाया और गले से लगा लिया। बता दें फहाद मुस्तफा पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स हैं। वह सिंधी एक्टर सलाहुद्दीन टूनियो के बेटे भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन