1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेमस एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन, बाथरूम में मिला शव

फेमस एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन, बाथरूम में मिला शव

 Reported By: Namrata Dubey Written By: Poonam Shukla
 Published : May 22, 2023 05:13 pm IST,  Updated : May 22, 2023 05:39 pm IST

आदित्य सिंह राजपूत ने स्प्लिट्सविला 9 में अपने अभिनय से प्रसिद्धि प्राप्त की, अभिनेता आज अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में मृत पाए गए। उनकी मौत के बारे में और जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

indiatv- India TV Hindi
Famous actor Aditya Singh Rajput passed away

एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है। बता दें उनका शव बाथरूम में मिला है। जानकारी के अनुसार आदित्य बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित मकान में मृत मिले थे। इसके बाद दोस्त और बिल्डिंग का वॉचमैन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां एक्टर को डॉक्टर ने मृत बताया।

RCB की हार के बाद Shubman Gill की बहन के साथ हुआ बुरा बर्ताव, विराट कोहली के फैंस कर रहे हैं बुरे कमेंट्स

insatgram
Image Source : INSATGRAMफेमस एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन

आदित्य सिंह राजपूत ने अपनी करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। बता दें आदित्य सिंह राजपूत ने कई नए एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत ड्रग ओवरडोज के कारण हो सकती है। आदित्य दिल्ली से हैं और एक मॉडल के रूप में शुरुआत की थी। वह क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया था। वह लगभग 300 विज्ञापनों का हिस्सा थे और उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 जैसे रियलिटी शो में भाग लिया और लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीज़न 9, बैड बॉय सीज़न 4 और अन्य जैसे टीवी प्रोजेक्ट किए थे।15 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था बेस्टीज के साथ संडे फनडे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई कहेंगी शो को अलविदा! एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिखाया सच

आदित्य सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। एक्टर की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। वेब सीरीज 'गंदी बात' में भी आदित्य ने काम किया था। फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। काफी समय से एक्टर प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हुए थे। मुंबई के ग्लैमर सर्किट में आदित्य की खास पहचान थी। वो पार्टियों और पेज 3 इवेंट्स में अक्सर नजर आते थे। आदित्य का परिवार दिल्ली में रहता है। लेकिन काम के कारण आदित्य अंधेरी लोखंडवाला में लश्करिया हाइट्स नाम की इमारत में रूम मेट के साथ रहते थे। जानकारी के अनुसार ओशिवारा पुलिस ने टीम भेजा है। मौत की डायरी एंट्री हुई है। एडीआर दर्ज करेंगे। अगर केस में संदिग्ध पाया गया तो आगे की क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन