1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर एक्ट्रेस ने जिंदा रहने के लिए कचरे से उठाकर खाया खाना, 50 रुपये के लिए बनी वेटर, 2 शादी के बाद भी है तन्हा

मशहूर एक्ट्रेस ने जिंदा रहने के लिए कचरे से उठाकर खाया खाना, 50 रुपये के लिए बनी वेटर, 2 शादी के बाद भी है तन्हा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 21, 2025 05:07 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 05:07 pm IST

फिल्मों से लेकर टीवी तक में अपना जलवा दिखाने वाली ये हसीना आज भी जब स्क्रीन पर होती है तो दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देती है। लेकिन, लोगों को हंसाने वाली इस एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना किया है।

rakhi sawant- India TV Hindi
गरीबी में कटा बचपन। Image Source : INSTAGRAM/@RAKHISAWANT2511

फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने कई संघर्षों का सामना करने के बाद ना सिर्फ अपनी बल्कि अपने परिवार की किस्मत भी बदल दी। फोटो में अपनी मां के साथ नजर आ रही इस बच्ची की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कभी इसके परिवार की हालत ऐसी थी कि भूख में इसने कचरे से उठाकर खाना खाया और घर चलाने के लिए वेटर तक का काम किया, लेकिन आज हर किसी की जुबान पर इनका नाम रहता है। हम बात कर रहे हैं राखी सावंत की, जिन्हें देखते ही आज के समय में हर किसी का चेहरा खिल उठता है। राखी अपनी अटपटी बातों से सबको हंसने पर मजबूर कर देती हैं, लेकिन ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि लोगों को हंसाने वाली राखी की जिंदगी काफी मुश्किलों से भरी रही है।

कई बार भूखे बिताने पड़े दिन

राखी सावंत अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें करती दिखी हैं। उन्होंने कई इंटरव्यूज में उन दिनों के बारे में भी बताया है जब उन्हें भूखे रहकर दिन गुजारने पड़ते थे। उन्होंने ऐसी गरीबी देखी है, जब खाना न मिलने पर उन्होंने कचरे से खाना निकालकर खाया था। राखी ने खुद खुलासा किया था कि कई बार खाना नहीं मिलने पर वह डस्टबिन से खाना निकालकर काम चलाती थीं।  यही नहीं, परिवार का पेट पालने के लिए उन्होंने वेटर के तौर पर भी काम किया, जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन 50 रुपये मिलते थे।

अपनी ही मां ने काट दिए थे बाल

राखी सावंत अक्सर अपने परिवार के बारे में खुलकर बात करती आई हैं। बिग बॉस के दौरान भी वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करती देखी गईं। राखी एक रूढ़ीवादी परिवार से आती हैं। उन्होंने बताया था कि एक बार डांडिया नाइट पर डांस करने को लेकर उनकी मां उनसे इतनी नाराज हो गईथीं कि उन्होंने गुस्से में उनके बाल ही काट दिए थे। लेकिन, राखी के लिए सिर्फ उनका रूढ़ीवाद परिवार ही नहीं, उनके लुक्स भी परेशानी का कारण थे। उन्होंने जब फिल्मों में अपना करियर शुरू करने की कोशिश की तो अपने लुक्स के चलते कई बार रिजेक्शन झेलने पड़े। राखी ने इस बारे में बात करते हुए कहा था - 'मेरे जैसे लुक्स वाली लड़की का सुर्खियों में आना मुश्किल है।'

डांस से बटोरी सुर्खियां

राखी सावंत 'परदेसिया' में अपने डांस मूव्ज और बोल्ड अदाएं दिखाकर सुर्खियों में आई थीं, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। इस गाने ने राखी की किस्मत पलट दी और वह शाहरुख खान स्टारर 'मैं हूं ना' में कैमियो रोल में नजर आईं। राखी का रोल भले ही छोटा था, लेकिन वह सुर्खियां बटोरने में सफल रहीं। लेकिन, लंबे संघर्ष के बाद भी राखी को कोई लीड रोल नहीं मिले, ऐसे में उन्होंने रियेलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला लिया और नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर करके सबको चौंका दिया।

दो शादी के बाद बी तन्हा हैं राखी

राखी सावंत ने 'राखी का स्वयंवर' में टोरंटो के एक कनाडाई व्यवसायी इलेश परुजनवाला को अपने भावी दूल्हे के रूप में चुना, लेकिन उन्होंने इलेश से शादी नहीं की। कुछ सालों पहले राखी ने ये दावा करके सबको चौंका दिया कि वह शादीशुदा हैं और उन्होंने रितेश नाम के एनआरआई से शादी की है। उन्होंने बिग बॉस में सबको अपने पति रितेश से इंट्रोड्यूस कराया। लेकिन, बाद में उन्होंने ये दावा किया कि रितेश उनके असली नहीं बल्कि भाड़े के पति थे। इसके बाद राखी ने मई 2022 में आदिल खान दुर्रानी से शादी की, लेकिन जल्दी ही ये रिश्ता भी खत्म हो गया और अब 47 साल की उम्र में भी राखी सावंत तन्हा हैं।

ये भी पढ़ेंः 'मैं जिंदा हूं', नोरा फतेही ने खतरनाक कार एक्सीडेंट के बाद बताया अपना हाल, बोलीं- 'एक शराबी मुझे...'

कौन थीं गोविंदा की मां? बॉलीवुड में हासिल किया बड़ा मुकाम, फिर मुस्लिम से बनीं हिंदू, चकचौंध छोड़ बनीं साध्वी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन