1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिट फिल्म देकर बॉलीवुड में छा गई थी पाकिस्तान की ये हीरोइन, ऋषि कपूर की एक्ट्रेस अब दिखती है ऐसी

हिट फिल्म देकर बॉलीवुड में छा गई थी पाकिस्तान की ये हीरोइन, ऋषि कपूर की एक्ट्रेस अब दिखती है ऐसी

 Published : Mar 28, 2023 10:59 pm IST,  Updated : Mar 28, 2023 11:00 pm IST

फिल्म 'हिना' की एक्ट्रेस जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) ने तीसरी शादी सिंगर अदनान सामी के साथ रचाई थी। इस शादी से जेबा का एक बेटा है जिसका नाम अजान सामी है।

zeba bakhtiar- India TV Hindi
zeba bakhtiar Image Source : INSTAGRAM/ZEBABAKHTIAROFFICIAL

बॉलीवुड में यूं तो कई एक्ट्रेसेस डेब्यू करती हैं लेकिन इनमें से महज 5 से 10 प्रतिशत को ही नाम और शोहरत मिलती है। ऐसे में एक्ट्रेसेस की अदाकारी और किस्मत अगर दोनों साथ दे जाएं तो लोग उन्हें सालों तक याद रखते हैं। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करने वाले हैं जो कि पाकिस्तान से हैं और उन्होंने साल 1991 में ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड में फिल्म 'हिना' से डेब्यू किया था। हम बात कर रहे हैं, एक्ट्रेस जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) की जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। जेबा बख्तियार और ऋषि कपूर की फिल्म 'हिना' हिट साबित हुई थी और इस फिल्म से जेबा को भारत में रातोंरात शोहरत मिली।

'हिना' से रातोंरात बनीं स्टार

आज के समय में जेबा पाकिस्तान में रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने दुनियाभर के फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फिल्म 'हिना' में जेबा का बेहद मासूम सा चेहरा, खूबसूरत सी मुस्कान और काले घुंघराले बाल देखकर लोग उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। इस फिल्म के बाद जेबा के पास फिल्मों की लाइन लग गई और उन्होंने जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे सितारों के साथ काम किया। हालांकि, उन्हें दोबारा 'हिना' जैसी शोहरत नहीं मिली। आज के समय में 60 साल की उम्र में भी जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) बेहद खूबसूरत दिखती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर जेबा की तस्वीरें छाई रहती हैं।

जेबा की निजी जिंदगी

'स्टंटमैन', 'जय विक्रांता', 'सरगम', 'मुकदमा' और 'चीफ साहब जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं जेबा अब पाकिस्तानी टीवी शोज डायरेक्टर करती हैं। जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) ने चार शादियां रचाईं। पहली शादी उन्होंने सलमान वालियानी के साथ की जिससे उनकी एक बेटी है। सलमान वालियानी से तलाक के बाद जेबा ने एक्टर जावेद जाफरी के साथ साल 1989 में रचाई, जो कम समय ही टिक सकी। इसके बाद जेबा ने सिंगर अदनान सामी संग तीसरी शादी की। अदनान और जेबा का एक बेटा है जिसका नाम अजान है। जेबा ने चौथी शादी सोहेल खान लेघाड़ी से की है और फिलहाल पाकिस्तान में खुशहाल जीवन जी रही हैं।

यह भी पढ़ें: बोनी कपूर की बड़ी बेटी ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक फोटो तो खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए चाचू संजय कपूर

विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा को किया सपोर्ट, एक्ट्रेस को बताया रियल लाइफ स्टार

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर लगाई AAP सांसद ने मुहर, ट्विटर पर दी बधाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन