1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मफेयर 2024 में छा गई रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी, दिलाई 'एनिमल' के बोल्ड सीन की याद

फिल्मफेयर 2024 में छा गई रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी, दिलाई 'एनिमल' के बोल्ड सीन की याद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 29, 2024 08:20 pm IST,  Updated : Jan 29, 2024 08:20 pm IST

फिल्मफेयर 2024 में सितारों ने कमाल की परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। 'एनिमल' एक्टर रणबीर कपूर ने कोस्टार तृप्ति डिमरी के साथ रोमांटिक एक्ट किया और परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। दोनों की इस डांस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ranbir kapoor tripti dimri - India TV Hindi
रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी। Image Source : INSTAGRAM

69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित हुआ था। इस अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का जलवा देखने को मिला। दोनों कि रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ ही दोनों को बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड मिला। दोनों ने साथ में डांस करके लोगों का दिल भी जीता, लेकिन आलिया-रणबीर की रोमांटिक केमिस्ट्री के अलावा जिसकी खूब चर्चा हो रही है वो है 'एनिमल' के रणविजय और जोया की जोड़ी। इस जोड़ी ने एक बार फिर बज क्रिएट कर दिया है। दोनों को साथ में देखकर फैंस को न सिर्फ भाभी 2 की याद आई बल्कि उस रोमांटिक बोल्ड सीन की भी याद आई। 

रणबीर-तृप्ति ने बांधा समा

दरअसल, फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 में रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान 'एनिमल' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने उनका साथ दिया। दोनों धमाकेदार अंदाज में एक साथ थिरकते दिखे। दोनों की परफॉर्मेंस काफी बोल्ड और सेंशुअल थी, जिसकी झलक देखने के बाद फैंस को 'एनिमल' की याद आ गई। फैंस को दोनों के बीच का रोमांस और दमदार केमिस्ट्री इस एक्ट में देखने को मिली। दोनों ही एक साथ कमाल के लग रहे थे। जहां रणबीर ने इस परफॉर्मेंस के लिए ब्लैक आउटफिट कैरी किया था तो वहीं तृप्ति डिमरी ने रेड शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। दोनों का ये एक्ट काफी बोल्ड था। 

यहां देखें वीडियो

आलिया रणबीर के लिए लकी रहा बीता साल

अब फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 से सामने आया रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे रणबीर कपूर ने इसी परफॉर्मेंस के बीच आलिया भट्ट के साथ भी 'जमाल कुडू' पर डांस किया। दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में डूबे दिखे। फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 आलिया और रणबीर दोनों के लिए काफी यादगार और लकी रहे। जहां रणबीर को 'एनिमल' बेस्ट एक्टर मेल का अवार्ड मिला तो वहीं आलिया को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 

ये भी पढ़ें: हजारों की भीड़ के बीच दिखा मुनव्वर फारूकी का जलवा, डोंगरी में हुआ ग्रैंड वेलकम

 एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को पहले दी फ्लाइंग किस, फिर लगाया गले, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन