1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Friday Releases: 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के साथ ओटीटी पर है मनोरंजन की बहार, आज रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेबसीरीज

Friday Releases: 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के साथ ओटीटी पर है मनोरंजन की बहार, आज रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेबसीरीज

 Published : Aug 11, 2023 06:00 am IST,  Updated : Aug 11, 2023 06:00 am IST

Friday Releases: आज 11 अगस्त का दिन सिनेमा लवर्स के लिए काफी खास है, क्योंकि आज कई दमदार फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं।

11 August Film Releases- India TV Hindi
11 August Film Releases Image Source : INSTAGRAM

Friday Releases: सिनेमा लवर्स के अच्छे दिन आ चुके हैं, आज मनोरंजन का खजाना खुल चुका है, क्योंकि सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक ने आज दर्शकों के लिए दिल खोल दिया है। जहां बॉलीवुड के दो दमदार स्टार अक्षय कुमार और सनी देओल अपनी फिल्में 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' के साथ सिनेमा घरों में दस्तक दे रहे हैं। ओटीटी पर दो दमदार एक्ट्रेस की फिल्में और वेबसीरीज स्ट्रीम होने जा रही हैं। आलिया भट्ट आज अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' आज रिलीज होने जा रही है। वहीं 'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा की वेबसीरीज 'कमांडो' आज से स्ट्रीम होगी। इसके अलावा भी ओटीटी पर काफी कुछ आने वाला है। तो यहां देखिए पूरी लिस्ट...

ओएमजी 2

कहां देखें- थिएटर

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म 'ओएमजी 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के गण बने हैं, तो वहीं यामी गौतम वकील कके किरदार में हैं। पंकज त्रिपाठी अपने किशोर बेटे के साथ पूरे देश के किशोरों के लिए सेक्स एजुकेशन की वकालत करते दिख रहे हैं। 

गदर 2  

कहां देखें- थिएटर
सनी देओल, अमिषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म 'गदर 2' भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म का काफी लंबे अरसे से इंतजार था, लोगों ने अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'गदर' को भी खूब प्यार दिया था। वहीं अब इसका सीक्वल भी काफी चर्चा में हैं। फिल्म में एक बार फिर तारा सिंह पाकिस्तान में घुसकर अपनी होने वाली बहू और बेटे को लेकर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

हार्ट ऑफ स्टोन

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

जासूसी की दुनिया में, राचेल स्टोन एक बार फिर हाजिर हैं। आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आलिया इस फिल्म में विलेन के किरदार में हैं। वह इसमें धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। 

द कश्मीर फाइल्स: अनरिपोर्टेड
कहां देखें- ZEE5

सात-एपिसोड वाली यह वेब सीरीज कश्मीर संघर्ष के कई पहलुओं को दिखाएगी। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता व निर्देशक पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने इसे बनाया है। जिसमें इस फिल्म के निर्माण से पहले सावधानीपूर्वक एकत्र किए गए डेटा पर फोकस किया जाएगा। हर एपिसोड अलग-अलग पहलुओं पर प्रकाश डालेगा, जो कश्मीर में संघर्षों पर एक रिसर्च की तरह दिखाया जाएगा। 

कमांडो
कहां देखें- डिज़्नी+हॉटस्टार

'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा अब एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। अदा शर्मा फिल्म में एक एक्शन गर्ल के रूप में दिखेंगी। इस कहानी के केंद्र में कमांडो विराट है, जो एक हीरो है, जिसे एक भयानक उलझन का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे कहानी सामने आती है, दर्शक एक रोमांचक और रहस्यमय अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं। इसमें दमदार एक्शन भी नजर आने वाला है।

Barbie अब एक और देश में हुई बैन, सामाजिक मान्यताओं को तोड़ने का लगा आरोप

Don 3 में शाहरुख खान को रिप्लेस करने पर ट्रोल होने के बाद, रणवीर सिंह ने फैंस से कही ये इमोशनल बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन