1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के इन सेलीब्रिटीज के नाम पर मिलती हैं स्पेशल डिशेज, दीपिका से लेकर करीना का नाम लिस्ट में शामिल!

बॉलीवुड के इन सेलीब्रिटीज के नाम पर मिलती हैं स्पेशल डिशेज, दीपिका से लेकर करीना का नाम लिस्ट में शामिल!

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Sep 17, 2023 08:51 am IST,  Updated : Sep 17, 2023 11:00 am IST

बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं, बल्क‍ि विदेश में भी है। दीपिका पादुकोण के नाम पर अमेरिका के ऑस्ट‍िन शहर में स्थ‍ित एक रेस्टोरेंट में डोसा परोसा जा रहा है, वहीं करीना पिज्जा भी बेहद मशहूर है। ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जिनका नाम किसी ना किसी सेलेब्स के नाम से इंस्पायर्ड है।

 इन सितारों के नाम पर रखे गए हैं फूड आइटम्स के नाम- India TV Hindi
इन सितारों के नाम पर रखे गए हैं फूड आइटम्स के नाम Image Source : DESIGN

बॉलीवुड स्टार्स को लेकर उनके फैन्स की दिवानगी की कोई सीमा नहीं है। चाहे देश हो या वेदेश फैन्स अपने फ़ेवरेट स्टार्स के दीवाने इस हद तक हैं कि वो उनके फैशन, स्टाइल और लाइफस्टाइल को लेकर तो क्रेजी होते ही है इसके अलावा उनके नाम से मिलने वाली डिशेज़ के लिए भी दीवाने हैं। शायद इसीलिए देश-विदेश के कई रेस्टोरेंट ने बॉलीवुड के इन स्टार्स के नाम पर स्पेशल डिशेज को अपने मेनू में शामिल किया हैं। आइए जानते हैं 10 बॉलीवुड स्टार्स के नाम पर पॉपुलर हुई ऐसी ही डिशेज के बारे में।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग इतनी है कि अमेरिका में उनके नाम पर डोसा मिलता है। रणवीर सिंह ने भी एक बार इस रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड शेयर किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण वेज डोसा नाम की एक डिश शामिल है। इस डोसा का प्राइस 10 डॉलर यानी 700 रुपए है।वहीं पुणे के एक रेस्टोरेंट में भी दीपिका के नाम से पराठा थाली मिलती है, जिसकी कीमत 600 रुपए है।

करीना कपूर

करीना ने साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' के लिए जीरो फिगर बनाया था। इसी जीरो फिगर को लेकर बढ़ी करीना की पॉपुलैरिटी को देखते हुए एक इटेलियन रेस्टॉरेंट ने करीना कपूर साइज जीरो पिज्जा नाम की डिश मार्केट में लॉन्च की। करीना के इस डिश की बहुत ज़्यादा डिमांड है।

शाहरुख खान

शाहरुख एक बार जब अपनी फिल्म 'हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए वाराणसी गए थे। तब उन्होंने एक शॉप पर बनारसी पान खाया था। तब से उस शॉप वाले ने शाहरुख के नाम पर स्पेशल पान बेचना शुरू कर दिया जिसकी कीमत 35 रुपए है।

अक्षय कुमार 

अक्षय जब फिल्म 'वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई दोबारा' की शूटिंग कर रहे थे तब उन्होंने ओमान के एक रिजॉर्ट में शूटिंग की थी। तभी से उस रिजॉर्ट में अक्षय के नाम पर एक कॉकटेल Shoaibtini मिलती है। इस ड्रिंक की उस रिसोर्ट में बहुत ज़्यादा डिमांड है। इसके अलावा पुणे के एक रेस्टोरेंट में भी अक्षय के नाम से पराठा थाली भी मिलती है।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के नाम पर तो मुंबई के बांद्रा में एक पूरा रेस्टोरेंट ही है, जिसका नाम 'भाईजान (Bhaijaanz)' है। इस रेस्टोरेंट के मेनू में सभी डिशेज उनके फिल्मों के नाम पर ही है। जैसे कि प्रेम डेजर्ट, चुलबुल चावल । भाईजान के फैन्स के बीच उनका ये रेस्टोरेंट बहुत ही पॉपुलर है।

रणबीर कपूर

रणबीर अपनी फिल्म 'राजनीति' के प्रमोशन के दौरान चंडीगढ़ सिटी के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। रणबीर के विजिट के बाद ढाबा के ओनर ने एक डिश का नाम रणबीर कपूर स्पेशल चिकन रख दिया।

प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका के नाम पर हॉलीवुड के मिलियन्स ऑफ मिल्कशेक में एक 'एक्सॉटिक' नाम का शेक मिलता है। दरअसल प्रियंका ने हॉलीवुड के खाने-पीने की एक दुकान में खुद मिल्कशेक बनाया था, जिसके बाद से कई जगहों पर उनके नाम पर शेक्स मिलने लगे।

सोनम कपूर 

सोनम अपने 25वें बर्थडे पर मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गई थीं। इसके बाद उस रेस्टोरेंट के ओनर ने उनके नाम पर एक मैंगो ब्लूबैरी केक इंट्रोड्यूस कर दिया।

मल्लिका शेरावत

वेस्ट हॉलीवुड में स्थित मिल्कशेक बार मिलियन्स ऑफ मिल्कशेक ने मल्लिका शेरावत के नाम पर अपने एक मिल्कशेक का नाम रखा है, जिसे मल्लिका शेक कहा जाता है। 

संजय दत्त 

मुंबई के मोहम्मद अली रोड स्थित नूर मोहम्मद होटल में संजय के नाम पर खास डिश मिलती है। इस डिश का नाम संजू बाबा चिकन करी है, जिसकी रेसपी खुद संजय दत्त ने होटल के साथ शेयर की थी।

रजनीकांत 

रजनीकांत के 62वें बर्थडे पर चेन्नई के न्यू नीला भवन रेस्टोरेंट ने रजनीकांत के नाम पर 12 डिशेस को अपने मेनू में शामिल किया। इन डिशेज़ के नाम रजनीकांत की बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों पर रखे गए हैं जैसे- Rajathi Raja Dosai, Thalapathi Parotta, Adhiseya Piravi Idli, Padaiyappa Suruttu Parotta, Endhiran Noodles, Mapillai Jagirdhanda और रजनीकांत की फिल्मों की तरह ही उनके नाम की इन डिशेज़ के लिए भी उनके फैन्स दीवाने हैं।

 

Vicky Kaushal: कटरीना कैफ को पसंद है कौन सी डिश, पति विक्की कौशल ने किया रिवील

Singham Again:आ रही है एक और सिक्वेल मूवी मचाने धमाल, जल्द पर्दे पर सिंघम बन दहाड़ेंगे अजय देवगन

इस वीकेंड देखें साइको थ्रिलर से लेकर क्राइम बेस्ड ये फिल्में-वेब सीरीज, देखते ही हिल जाएंगा दिमाग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन