1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसी का ब्रेसलेट तो किसी के लिए नीलम की अंगूठी है खास,जानिए स्टार्स के लकी चार्म के बारे में

किसी का ब्रेसलेट तो किसी के लिए नीलम की अंगूठी है खास,जानिए स्टार्स के लकी चार्म के बारे में

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 23, 2023 08:24 am IST,  Updated : Aug 23, 2023 08:24 am IST

बात आज बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स की करेंगे जो मेहनत के साथ ही किस्मत पर भी पूरा भरोसा रखते हैं। यही वजह है कि किस्मत चमकाने के लिए ये स्टार्स अपना लकी चार्म साथ लेकर चलते हैं।

 जानें क्या है...- India TV Hindi
जानें क्या है सुपरस्टार्स का लकी चार्म Image Source : DESIGN

'किस्मत में जो लिखा होगा वहीं होगा' , ये कहावत तो आप सब ने सुनी ही होगी। लोग दशकों से किस्मत पर अपना यकीन रखते आ रहे हैं। भले ही दुनिया मार्डन हो गई हो लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी है जो अपनी किस्मत को भाग्यशाली बनाने के लिए लक पर भरोसा करते हैं।  इनमें से कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के नाम भी शामिल है जो इसपर अपना भरोसा रखते हैं। और यही वजह है कि स्टार्स अपनी फिल्मों के लिए चाहे जिंदगी की सफलता के लिए अपना लकी चार्म हमेशा अपने पास रखते  हैं। तो आइए आज आपको उन स्टार्स के लकी चार्म के बारे में बताते है। 

सलमान खान - ब्रेसलेट

Salman Khan
Image Source : DESIGNसलमान खान - ब्रेसलेट

सलमान खान का लकी चार्म उनका फिरोजा पत्थर से जड़ा चांदी का ब्रेसलेट है। सलमान गुड लक और नेगेटिविटी से बचने के लिए अपने हाथ में हमेशा ये ब्रेसलेट पहनते हैं। ये ब्रेसलेट सलमान को उनके पिता सलीम खान ने दिया था। 

शाहरुख खान - लकी नंबर  '555' 

Shahrukh Khan
Image Source : DESIGNशाहरुख खान - लकी नंबर  '555'

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नंबर '555' को अपना लकी चार्म मानते हैं। इसलिए तो उनकी गाड़‍ियों के नंबर प्लेट में भी यह संख्या है। यहां तक क‍ि सुपरस्टार ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में अपनी बाइक का लाइसेंस प्लेट नंबर में भी '555' जोड़ा था।  

आमिर खान- दिसंबर महीना 

Aamir Khan
Image Source : DESIGNआमिर खान- दिसंबर महीना

 बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के लिए उनका लकी चार्म दिसंबर का महीना है। इसलिए आमिर अपनी फिल्मों को दिसंबर महीने में क्रिसमस पर या क्रिसमस के आसपास रिलीज करते हैं।

अमिताभ बच्चन - नीलम स्टोन

Amitabh Bachchan
Image Source : DESIGNअमिताभ बच्चन - नीलम स्टोन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गुड लक के लिए नीलम स्टोन पहनते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ को ये यह नीलम स्टोन की अंगूठी उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने दी थी जिसे उन्होनें अब तक संभाल कर रखा है। 

करीना- सैफ 

Kareena- Saif
Image Source : DESIGNकरीना- सैफ के लिए 8 बेहद लकी नंबर है।

बात लकी चार्म का हो तो करीना और सैफ का भी नाम सामने आता है। आपको बता दें कि दोनों स्टार कपल के लिए 8 बेहद लकी नंबर है। इसके साथ ही करीना नंबर के अलावा लकी चार्म के तौर मूंगा भी पहनती हैं।

ऋतिक रोशन- एक्स्ट्रा अंगूठा

Hrithik Roshan
Image Source : DESIGNऋतिक रोशन- एक्स्ट्रा अंगूठा

ऋतिक रोशन अपने एक एक्स्ट्रा अंगूठे को अपना लकी चार्म मानते हैं। जब एक्टर को उनके इस एक्स्ट्रा अंगूठे को सर्जरी के जरिए निकलवाने के लिए बोला गया तो उन्होनें मना कर दिया था।

रणबीर कपूर - आठ नंबर 

Ranbir kapoor
Image Source : DESIGNरणबीर कपूर - आठ नंबर

रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर को लकी चार्म मानते हैं। ऐसे में उनकी हर गाड़ी का नंबर 8 होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीतू कपूर का जन्मदिन 8 जुलाई है। 

रणवीर सिंह - काला धागा 

Ranveer Singh
Image Source : DESIGNरणवीर सिंह - काला धागा

रणवीर सिंह खुद को नेगेटिविटी से बचाने के लिए अपने पैर में काला धागा बांधते हैं। खबरों की मानें तो ये काला धागा, रणवीर की मां ने उनके पैरों में बांधी थी जब वो बार-बार बीमार पड़ते थे। इस काले धागे के बांधने के बाद रणवीर को बीमार‍ियों से छुटकारा मिल गया और तब से बो इसे अपने लिए लकी मानते हैं। 

दीपिका पादुकोण- सिद्धिविनायक मंदिर 

Deepika Padukone
Image Source : DESIGNदीपिका पादुकोण- सिद्धिविनायक मंदिर

दीपिका पादुकोण भी किस्मत पर बहुत विश्वास करती हैं। और एक्ट्रेस का लकी चार्म सिद्ध‍िव‍िनायक मंद‍िर है। तभी तो दीपिका अपनी किसी भी फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाकर उनके दर्शन करती हैं। 

कटरीना कैफ - अजमेर शरीफ 

Katrina Kaif
Image Source : DESIGNकटरीना कैफ - अजमेर शरीफ

कटरीना कैफ अजमेर शरीफ को अपना लकी चार्म मानते हैं।  वो भी अपनी फिल्म रिलीज से पहले अजमेर शरीफ जाकर आशीर्वाद लेती हैं।

श‍िल्पा शेट्टी- पन्ना जड़ी अंगूठी

Shilpa Shetty
Image Source : DESIGNश‍िल्पा शेट्टी- पन्ना जड़ी अंगूठी

श‍िल्पा शेट्टी का लकी चार्म उनकी पन्ना जड़ी अंगूठी है जिसे वह अपने दाह‍िने हाथ की उंगली में हमेशा पहनती हैं। ये अंगूठी उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी।एक्ट्रेस का मानना है कि इस अंगूठी ने उनके कर‍ियर को नया आयाम दिया है।

विद्या बालन - हाशमी काजल

Vidya Balan
Image Source : DESIGNविद्या बालन - हाशमी काजल

विद्या बालन हाशमी काजल (पाक‍िस्तान में बनने वाला काजल) पर काफी यकीन है । वो इसे अपने आखों पर लक के लिए हमेशा लगाकर रखती हैं।  आप उन्हें किसी भी इवेंट्स या पार्टीज में देखें तो उनके मेकअप में हमेशा काजल शुमार रहता है। इसके अलावा उन्हें Beads से भी खास लगाव है। विद्या का मानना है कि हाशमी काजल और बीड्स ने बॉलीवुड और पर्सनल लाइफ में उनकी जिंदगी बदल दी है।

काजोल- डायमंड स्टडेड ओम रिंग 

Kajol
Image Source : DESIGNकाजोल- डायमंड स्टडेड ओम रिंग

काजोल अपने डायमंड स्टडेड ओम रिंग को अपना लकी चार्म मानते हैं। उन्हें यह अंगूठी उनके पति अजय देवगन ने गिफ्ट दी थी। काजोल अपने इस लकी चार्म को दाह‍िने हाथ की उंगली पर पहनती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि ये सिर्फ लक ही नहीं बल्क‍ि उन्हें शांत रहने में भी मदद करता है।

 

35 साल की हुईं वाणी कपूर, एक्टिंग से पहले करती थीं ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

खेसारी लाल यादव ने खरीदी इतनी महंगी कार, भोजपुरी के इन सुपरस्टार्स के पास भी है कई लग्जरी गाड़ियां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन