1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल यादव ने खरीदी इतनी महंगी कार, भोजपुरी के इन सुपरस्टार्स के पास भी है कई लग्जरी गाड़ियां

खेसारी लाल यादव ने खरीदी इतनी महंगी कार, भोजपुरी के इन सुपरस्टार्स के पास भी है कई लग्जरी गाड़ियां

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 23, 2023 07:31 am IST,  Updated : Aug 23, 2023 07:33 am IST

सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का बरसों पुराना सपना पूरा हुआ है । उन्होंने एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। अपनी नई कार की वजह से खेसारी इस वक्त हर तरफ छाए हुए हैं। वहीं खेसारी के अलावा इन भोजपुरी सुपरस्टार्स के पास भी कई लग्जरी गाड़ियां है।

खेसारी लाल यादव- India TV Hindi
खेसारी लाल ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चाओं में हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्म या फिर कोई गाना नहीं बल्कि उनकी नई लग्जरी कार है। जी हां, हाल ही में  सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव ने करोड़ों की कीमत वाली एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी वजह से हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। खेसारी ने कौन सी कार खरीदी है आइए आपको बताते हैं। 

खेसारी लाल ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर

खेसारी लाल यादव ने जो कार खरीदा है वो है उनके अपने सपनों की कारलैंड रोवर डिफेंडर, जिसकी चर्चा पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में हो रही है। कार के शोरूम में खेसारी लाल यादव और उनके मैनेजर विवेक सिंह के साथ पहुंचकर गाड़ी को घर लेकर आए। कार घर लाने के बाद खेसारी ने पूरे परिवार के साथ अपनी नई कार की पूजा की जिसका एक विडियो भी खेसारी ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। बता दें कि खेसारी लाल की नई एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर काफी लग्जरी कार है। खेसारी ने गाड़ी टॉप मॉडल खरीदी है। इसकी कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये कार 240 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से भागती है। सिर्फ 5 से 7 सेकेंड में ही इस रफ्तार को ये पकड़ सकती है। 

एक्टर के पास फॉर्च्यूनर कार भी है

बता दें कि अभी खेसारी लाल यादव फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलते थे। जिसकी कीमत 30 लाख रुपये के करीब है। वहीं अब खेसारी के कार कलेक्शन में करोड़ों की लैंड रोवर डिफेंडर भी शामिल हो गई है । एक्टर काफी समय से एक एक्सपेंसिव कार को खरीदना चाहते थे और आखिरकार उन्होंने अपना ये सपना पूरा कर लिया है। बता दें कि खेसारी के अलावा भोजपुरी के कई और एक्टर्स भी है जिन्हें महंगी और लग्जरियस गाड़ियों का हैं। देखिए कौन - कौन हैं इस लिस्ट में शामिल। 

पवन सिंह

पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में पावरस्टार के नाम से जाना जाता है। पवन अपनी फिल्मों और गानों को लेकर छाए रहते हैं और वे भोजपुरी के सबसे महंगे स्टार के तौर पर भी जाने जात हैं।बात करें पवन की गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में तो उनके पास  लगभग 75 लाख से 85 लाख की कीमत की मर्सिडीज बेंज GLE 250 D है। इसके अलावा उनके पास टोयोटा फॉरच्यूनर भी है, जिसकी कीमत 32 लाख रुपए है। पवन महिंद्रा स्कॉर्पियो के भी मालिक हैं जिसकी कीमत 10 से 17 लाख के बीच बताई जाती है।

रवि किशन 

भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन के पास भी लग्जरी गाड़ियों का बहुत सारा कलेक्शन है। उनके पास बीएमडबल्यू से लेकर मर्सिडीज बेंज, जगुआर जैसी कई रॉयल गाड़ियां हैं। उनके पास टोयोटो क्रिस्टा भी है जिसकी कीमत लाभग 13.44 लाख रुपए है। 

मनोज तिवारी  

मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के वो सितारे हैं जो सबसे ज्यादा कमाते हैं। अब जाहिर सी बात है ज्यादा पैसे कमाने वाले मनोज तिवारी भी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। मनोज तिवारी लग्जरी गाड़ियों के भी काफी शौकीन हैं। उनके पास ऑडी Q7, इनोवा, फॉरच्यूनर, होंडा सिटी और मर्सिडीज बेंज जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इन सभी गाड़ियों की कीमत लाखो में है।

निरहुआ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कई कारों के मालिक हैं। 

 

35 साल की हुईं वाणी कपूर, एक्टिंग से पहले करती थीं ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

'3 इडियट' से लेकर 'शमशेरा' तक, ये बॉलीवुड फिल्में लद्दाख में हो चुकी हैं शूट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन