1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन अभिनेताओं ने नहीं किया किसी एक्ट्रेस पर ऐतबार, गैर-फिल्मी परिवार की लड़की को बनाया हमसफर

इन अभिनेताओं ने नहीं किया किसी एक्ट्रेस पर ऐतबार, गैर-फिल्मी परिवार की लड़की को बनाया हमसफर

 Published : Feb 14, 2024 09:52 am IST,  Updated : Feb 14, 2024 09:52 am IST

आज पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको उन सितारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिन्होंने करियर की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी शादी फिल्मी बैकग्रांउड के बाहर वाली लड़की से की है। इस लिस्ट में कई सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं।

Bollywood Celebs- India TV Hindi
इन अभिनेताओं ने बॉलीवुड के बाहर चुना अपना जीवनसाथी Image Source : DESIGN

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर साथ में काम करते-करते एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जो अपने प्यार को शादी का नाम दे चुके हैं। कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन,सैफ अली खान –करीना कपूर ये वो जोड़ियां हैं जिनके दिलों में प्यार के फूल फिल्मों की शूटिंग के दौरान खिले थे। हांलाकि बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होने अपना जीवनसाथी इंडस्ट्री के बाहर ढूंढ़ा। एक नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली लड़की से शादी रचाई और अब ये खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

वरुण धवन–नताशा दलाल

वरुण धवन जहां इंडस्ट्री के यंग हार्टथ्रोब हैं, वहीं नताशा फैशन डिज़ाइनर हैं। नताशा वरुण के बचपन का प्यार हैं। दोनों स्कूल में साथ पढ़ा करते थे। अपने बरसों पुराने प्यार नताशा को वरुण ने अब मिसेज धवन बना लिया है।

शाहिद कपूर–मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से है। फैशन और ग्लैमर के मामले में मीरा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैँ। मीरा राजपूत दिल्ली के रहने वाली हैं। जिनके परिवार का दूर-दूर तक फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं है। शाहिद और मीरा का रिश्ता उनके परिवारवालों की पसंद से जुड़ा था। शाहिद के पिता पकंज कपूर और मीरा के पिता राधास्वामी सत्संग से जुड़े हुए हैं। राधास्वामी सत्संग के दौरान ही शाहिद और मीरा के रिश्ते की पहल हुई थी।

जॉन अब्राहम–प्रिया रुंचाल

अभिनेता जॉन अब्राहम की तरह ही उनकी ब्यूटीफुल वाइफ प्रिया रुंचाल भी बेहद प्राइवेट पर्सन हैं। एक वक्त था जब जब जॉन अब्राहम डस्की ब्यूटी बिपाशा बसु के प्यार में गिरफ्तार थे। लेकिन जॉन ने जीवनसाथी के रूप में चुना गैर-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली प्रिया रुंचाल को। कहा जाता है कि जॉन और प्रिया के प्यार की जब शुरुआत हुई तब जॉन बिपाशा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा करते थे।

नील नीतिन मुकेश–रुक्मिणी सहाय

नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय के साथ अरैंज मैरिज की थी। रुक्मिणी सहाय भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। शादी से पहले रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं। रुक्मिणी नील नितिन मुकेश के परिवार की पसंद हैं।

विवेक ओबरॉय–प्रियंका अल्वा

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे खुशहाल जोड़ियों में से हैं। विवेक ने प्रियंका के साथ अरेंज मैरिज की थी। प्रियंका कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं। स्टार वाइफ होने के बावजूद प्रियंका को लो-प्रोइफल जिंदगी जीना पसंद हैं। विवेक अक्सर अपनी क्यूट हैप्पी फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

इमरान हाशमी-परवीन हाशमी

अभिनेता इमरान हाशमी भी उन एक्टर्स में से हैं जिन्होने किसी हिरोइन की बजाए आम लड़की के साथ शादी की है। इमरान की वाइफ परवीन सोशल लाइफ से दूर रहना पसंद करती हैं। हांलाकि परवीन काफी स्टाइलिश हैं। वो जब भी इमरान के साथ स्पॉट होती हैं हमेशा तारीफें बटोरती हैं।

ये भी पढ़ें:

पवन सिंह और ऋतु सिंह का ये डांस वीडियो यूपी- बिहार में उड़ा रहा गर्दा, दो दिनों में मिलियन में पहुंचे व्यूज

कहां गुमनाम हो गईं सलमान खान की हीरोइन चांदनी, अब ऐसी दिखती हैं 'सनम बेवफा' की एक्ट्रेस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन