1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हीरोइन जिसकी जिद के आगे हार गए सारे संघर्ष, घर से भागकर बनी बॉलीवुड 'क्वीन', चुनावी मैदान में भी रहीं सफल

हीरोइन जिसकी जिद के आगे हार गए सारे संघर्ष, घर से भागकर बनी बॉलीवुड 'क्वीन', चुनावी मैदान में भी रहीं सफल

 Published : Mar 23, 2026 06:15 am IST,  Updated : Mar 23, 2026 06:15 am IST

बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं, जिन्होंने अपना फिल्मी सफर 17 साल की उम्र में शुरू किया। एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUT

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत आज 40 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ था और आज इसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब राजनीति में अपना दमखम दिखा रही हैं। कंगना ने बिना किसी गॉडफादर के अपने दम पर सफलता हासिल की। आज एक्ट्रेस इनका नाम सबसे अमीर स्टार्स की लिस्ट में भी शामिल है, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। 17 साल की उम्र में घर से भागकर दिल्ली आईं और अभिनय में हाथ आजमाया। फिल्मी करियर में शनादार सफलता हासिल करने के बाद कंगना राजनीति में भी पैर जमा चुकी हैं।

घर से भाग बॉलीवुड में कमाया नाम

कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत बिजनेसमैन और मां स्कूल टीचर थीं। पिता बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन कंगना का कुछ अलग करना था। मेडिकल की पढ़ाई के लिए कंगना को चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में भेजा गया था, जहां कंगना स्कूल में फ्रेशर्स नाइट फेयरवेल पार्टी में मॉडलिंग करती थीं। कंगना को मॉडलिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया, जब ये बात उनके पिता को पता चली तो उन्होंने कंगना की जमकर पिटाई की, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह एक्ट्रेस ही बनेंगीं और महज 15 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत अस्मिता थिएटर ग्रुप से की। कमाल की बात यह है कि उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग मशहूर रंगमंच निर्देशक अरविंद गौड़ से ली। उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड का 'रक्त कल्याण' था।

पहली फिल्म के लिए जीता अवॉर्ड

कंगना ने कुछ महीने दिल्ली में रहकर मॉडलिंग, एंकरिंग और बैक स्टेज एक्टिंग जैसे काम कर पैसे कमाए और फिर मुंबई आ गईं। कंगना के लिए फिल्म में एक्टिंग करने का मौका बहुत मुश्लिक था। इतना ही नहीं कंगना को अंग्रेजी नहीं आने की वजह से इंडस्ट्री के लोग ट्रोल करते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद अंग्रेजी सीख ली। कंगना ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2006 में अनुराग बसु की फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी। अपने पहले ही रोल के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इस सफलता के बाद उन्हें बॉलीवुड में मीना कुमारी की तरह ट्रैजडी क्वीन कहा जाने लगा। कंगना ने साल 2020 में अपना प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स लॉन्च किया और फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया।

राजनीति में दर्ज की जीत

कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद (MP) हैं, जो 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक वोटों से हराया। कंगना ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला चुनाव जीता है।

ये भी पढे़ं-

125 मिनट की खौफनाक फिल्म, हर सीन देख निकलेगी चीख, आखिर में खुलता है दिल दहला देने वाला राज

फिर लौट रही एक्टर-डायरेक्टर की आईकॉनिक जोड़ी, 47 फिल्मों में साथ किया काम, अब नए प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन