1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गदर 2 की रिलीज से पहले तारा सिंह और सकीना देंगे सरप्राइज, फिर आएंगे आखों में आंसू

गदर 2 की रिलीज से पहले तारा सिंह और सकीना देंगे सरप्राइज, फिर आएंगे आखों में आंसू

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 31, 2023 03:34 pm IST,  Updated : May 31, 2023 03:34 pm IST

'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। इस फिल्म को एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है।

Gadar - India TV Hindi
Gadar Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल और अमीषा पटेल की ऐतिहासिक फिल्म 'Gadar:Ek Prem Katha' एक बार फिर सिनेमाघरों में गदर मचाने वाली है। एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की लव केमिस्ट्री धमाल मचाएगी। आज फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। फिल्म की लीड हीरोइन ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। 

 
फैंस को है इंतजार
कुछ दिनों पहले ही इसका ट्रेलर दोबारा रिलीज हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे एक बार फिर वैसा ही रिस्पॉन्स मिला जैसे किसी नई फिल्म को मिलता है। फिल्म के 2 मिनट 21 सेकेंड के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इसका बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। दमदार ट्रेलर देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए।

अमीशा पटेल ने दी जानकारी
सामने आए नए पोस्टर में सकीना और तारा सिंह पुरानी वाली अमेजिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है। अमीशा पटेल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'तारा सिंह और सकीना की अमर प्रेम कहानी फिर से दिलों पर राज करेगी! #गदर 14 के और डॉल्बी एटमॉस में सीमित समय के लिए 9 जून को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।'

Gadar2 की रिलीज डेट
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर: एक प्रेम कथा' 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। 22 साल के बाद फिल्म के मेकर्स इसे दोबारा रिलीज कर रहे हैं ताकि फिल्म 'गदर 2' देखने से पहले लोग इसकी पहली कहानी देख लें। बता दें कि 'गदर 2: द कथा कंटीन्यूज' का निर्देशन भी अनिल शर्मा ने ही किया है। 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान इसके कुछ वीडियोज लीक हुए थे, जिसमें सनी देओल नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें: 

गदर 2 की रिलीज से पहले तारा सिंह और सकीना देंगे सरप्राइज, फिर आएंगे आखों में आंसू

सारा अली खान ने फिल्म चलाने के लिए अपनाई नई तरकीब, पहुंचीं भोले बाबा के दरबार!

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन