Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ganapath vs Yaariyan 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' और 'यारियां 2' की डूबी नैया, जानें कितना किया कलेक्शन

Ganapath vs Yaariyan 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' और 'यारियां 2' की डूबी नैया, जानें कितना किया कलेक्शन

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Oct 22, 2023 08:46 am IST, Updated : Oct 23, 2023 08:31 am IST

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गणपत' और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखा पा रही है।

Ganapath vs Yaariyan 2 box office collection day 2- India TV Hindi
Image Source : DESIGN.PHOTO गणपत और यारियां 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गणपत' और दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी. पुरी, मीजान जाफरी और यशदास गुप्ता की फिल्म 'यारियां 2' दोनों एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन दोनों की कमाई में दूसरे दिन भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' और 'यारियां 2' का बुरा हाल है। फिल्म के दूसरे दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आ चुका है। जानें दोनों फिल्मों का क्या रहा कलेक्शन...

गणपत का दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म 'गणपत' में बॉलीवुड के एक्शन स्टार्स टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आए हैं। 'गणपत' हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। फिल्म 'गणपत' न तो पहले दिन और न ही दूसरे दिन बिल्कुल अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार  फिल्म ने पहले दिन भारत में 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है जो उम्मीद से बहुत कम है। वहीं अब फिल्म 'गणपत' ने दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो दिनों में फिल्म ने करीब 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

यारियां 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन
दूसरी ओर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां' का सीक्वल 'यारियां 2' भी पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 'यारियां 2' में दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी. पुरी, मीजान जाफरी और यशदास गुप्ता ने लीड रोल प्ले किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'यारियां 2' ने पहले दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्म ने दूसरे दिन 55 लाख की कमाई है। जो की फिल्म के बजट के अनुसार बहुत कम है। फिल्म का 50-60 करोड़ रुपये है। पहले और दूसरे दिन का कलेक्शन देखकर सिर्फ उम्मीद की  जा सकती है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सके। 

यारियां 2 के बारे में
टाइगर की फिल्म 'गणपत' की टक्कर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' से हुई है। फिल्म 'यारियां 2' की कहानी दोस्ती पर बेस्ड है। बता दें कि इस फिल्म से टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को  राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। 

गणपत के बारे में 
फिल्म 'गणपत'  हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। 'गणपत' की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है। 

ये भी पढ़ें-

Parineeti Chopra को खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने किया बर्थडे विश, बहन पर बेशुमार प्यार लुटती दिखीं देसी गर्ल

Kangana Ranaut की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर मचाएगी धूम, इस दिन होगी रिलीज

जब डिप्रेशन से जूझ रही थीं आमिर खान की बेटी इरा, होने वाले पति नुपुर शिखरे ने ऐसे दिया था साथ

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement