1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ने जब जोड़े दोनों हाथ तब आलिया भट्ट ने कहा 'बेस्ट बॉयफ्रेंड'

रणबीर कपूर ने जब जोड़े दोनों हाथ तब आलिया भट्ट ने कहा 'बेस्ट बॉयफ्रेंड'

 Published : Feb 05, 2022 11:35 am IST,  Updated : Feb 05, 2022 11:54 am IST

आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के ट्रेलर ने एक बार फिर लोगों को दिल जीत लिया है। इस फिल्म के एक सीन को रिक्रिएट करके रणबीर ने आलिया को इंप्रेस कर दिया है।

Alia Bhatt calls best boyfriend- India TV Hindi
आलिया-रणबीर फाइल फोटो

Highlights

  • मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के कारण चर्चा में रणबीर कपूर
  • आलिया भट्ट का रणबीर कपूर ने जीता दिल
  • 25 फरवरी को मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' होगी रिलीज

रणबीर-आलिया कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। मगर अब आलिया को ये बात समझ आई है कि रणबीर उनके बेस्ट बॉयफ्रेंड हैं। शुक्रवार को आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर आया जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं अब तो आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का भी उस पर रिएक्शन मिल चुका है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक सीन को रणबीर ने रिक्रिएट करके शेयर किया। इस अदा को देख आलिया भला कैसे खुश न होती।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीन को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- Best Boyfriend Ever! साथ ही शेयर किए फोटो में दोनों हाथ जोड़े दिख रहे हैं। दरअसल, ये 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का एक दमदार सीन है। जिसमें आलिया मंच पर कुछ अंदाज में दिखती हैं। एक बार फिर रणबीर के कारण ये सीन चर्चा में बना हुआ है।

बता दें, संजय लीला भंसाली की चर्चित मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। 'गंगूबाई' के रोल में अभिनेत्री आलिया भट्ट ट्रेलर में जबरदस्त अंदाज में दिखीं। इसके अलावा एक्टर विजय राज को भी काफी पसंद किया जा रहा है जो किन्नर की भूमिका नजर निभा रहे हैं। वहीं, अजय देवगन की दमदार एंट्री भी लोगों को दिल जीत रही है। फिल्म में अजय देवगन 'लाला' नाम के किरदार में नजर आने वाले हैं।

alia and ranbir
Image Source : ALIABHATT/INSTAGRAMआलिया-रणबीर

हालांकि, ट्रेलर दमदार है इसलिए उम्मीद है कि मूवी भी फैंस को पसंद आएगी। दमदार डायलॉग लोगों को क्रेजी करने का काम कर रहे हैं। 25 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन